Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंदौर में मिले कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित 6 मरीज, मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines

    इंदौर में मिले कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित 6 मरीज, मचा हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच शहर में अब वायरस के नए स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है. नोडल कोविड अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि जांच के लिए दिल्ली भेजे गए 106 सैंपल्स में से 6 में नये स्ट्रेन की पुष्टि हुई है.इसमें से किसी भी मरीज की विदेश आने-जाने की हिस्ट्री नहीं है.

    इंदौर कमिश्नर डॉ पवन शर्मा ने नया स्ट्रेन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वायरस का नया वैरिएंट ज्यादा तेजी से फैलता है. इसलिए संक्रमण तेजी से फैल सकता है, इसीलिए रोको-टोको अभियान को ज्यादा तेजी और ताकत से लागू करना होगा. सीएम ने भी इसे सख्ती से रोकने के निर्देश दिए हैं. शहर में 3 दिन तक हालात पर नजर रखी जाएगी, संक्रमण कम नहीं होने पर नाइट कफ्यूज़् पर विचार किया जाएगा.

    संक्रमितों में राजेंद्र नगर का एक, तेजाजी नगर इलाके के तीन, पलासिया इलाके का एक और प्रेम नगर इलाके का एक पेंशेंट शामिल हैं. नया स्ट्रेन 19 से 49 साल की उम्र के मरीजों में मिला है. सभी मरीज पुरुष हैं और संक्रमण के बाद होम आइसोलेशन में हैं. इसमें से किसी भी मरीज की विदेश आने-जाने की हिस्ट्री नहीं है. इंदौर में इससे पहले विदेश से आए दो लोगों में नये स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी.

    कमिश्नर डॉ पवन कुमार शर्मा ने शहर में तेजी ने नए केस मिलने के बाद सैंपल दिल्ली भेजने के निर्देश दिए थे. इसके लिए अलग-अलग लेबोरेटरी से चुने गए 100 से ज्यादा सैंपल दिल्ली भेजे गए थे. इन सैंपल के लिए अलग-अलग केस चुने गए. 51 सैंपल असिम्टोमेटिक या अत्यंत कम लक्षण वाले, 27 सैंपल अचानक हार्ट अटैक से मौत वाले और 17 सैंपल सेंट्रल लैब से लिए गए थे. बुरहानपुर में अचानक हुई मौतों के 3 सैंपल भी दिल्ली भेजे गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के समस्तीपुर में पोकलेन मशीन से टकरायी जानकी एक्सप्रेस, इंजन हुआ क्षतिग्रस्त
    Next Article 365 रन पर सिमटी भारतीय पारी, कैरियर के पहले शतक से चूके वाशिंगटन सुंदर

    Related Posts

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    June 24, 2026

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    June 24, 2026

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.