Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिये BJP और AIADMK के बीच बनी सहमति, 20 सीट पर लड़ेगी भाजपा
    Breaking News Headlines राजनीति

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिये BJP और AIADMK के बीच बनी सहमति, 20 सीट पर लड़ेगी भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेन्नई. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और एआईएडीएमके के बीच सीट बंटवारे पर समझौता हो गया है. भाजपा यहां पर कुल 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी.

    तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने छह उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी. मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी अपने गृह जिले सेलम में एडाप्पडी निर्वाचन क्षेत्र से और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम थेणी जिले में बोडिनायक्कनूर से चुनाव लड़ेंगे.

    वहीं वरिष्ठ नेता डी जयकुमार (मत्स्य मंत्री) रोयापुरम से और सीवी शनमुगम (विधि मंत्री) उत्तरी तमिलनाडु में विल्लुपुरम से चुनावी मुकाबले में उतरेंगे. विधायक एस पी शनमुगनाथन और एस थेनमोझी क्रमश: श्रीवैगुंडम और नीलाकोट्टई (आरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे.

    निर्वाचन आयोग ने बीते दिनों चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया था. इसके अनुसार तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में छह अप्रैल को मतदान होना है. आयोग ने इसी दिन मलप्पुरम और कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा की थी.

    वहीं कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने पार्टी की राज्य चुनाव समिति के सामने एक आवेदन दायर किया है. इसमें समिति से अनुरोध किया गया है कि कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीदवार घोषित किया जाए. यह चुनाव छह अप्रैल को विधानसभा चुनावों के साथ होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर आज सुबह 11 से शाम 4 बजे तक केएमपी एक्सप्रेस-वे जाम करेंगे किसान
    Next Article बंगाल में नहीं थम रही चुनावी हिंसा, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बम से हमला, 6 घायल

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.