स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व मे आज मानगो फ्लैट एण्ड रेसिडेंशियल सोसाइटी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल पप्पू सिंह के साथ मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मिला और होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी और सैरात में बढ़ोतरी को वापस करने की मांग की गई. प्रोजेक्ट भवन में मुलाक़ात के बाद सीएम हेमंत सोरेन जी ने मंत्री बन्ना गुप्ता और प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इस मामले में जल्द ही सकरात्मक पहल करेंगे. मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले में मुख्यमंत्री जी पॉजिटिव है, मैंने स्वयं दोनों मामले में मुख्य्मंत्री जी को पुनः विचार का…
Author: Devanand Singh
नोटिफाइएड एरिया कमिटी द्वारा बिना नियम एवं तर्क के अनुचित मनमाने ढंग से अत्याधिक भाड़ा बढ़ाया जाना सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इन्डस्ट्री किया पुरज़ोर विरोध मुकेश मित्तल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि टाटा कंपनी द्वारा जमशेदपुर के बाजारों में आवंटित दुकानों से जमशेदपुर नोटिफाइएड एरिया कमिटी द्वारा बिना नियम एवं तर्क के अनुचित मनमाने ढंग से अत्याधिक भाड़ा बढ़ाया जाना टाटा कंपनी द्वारा जमशेदपुर के बाजारों में आवंटित दुकानों से जमशेदपुर नोटिफाइएड एरिया कमिटी द्वारा बिना नियम एवं तर्क के अनुचित मनमाने ढंग से अत्याधिक भाड़ा बढ़ाया जाने का सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इन्डस्ट्री पुरज़ोर…
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में हिस्सा लेने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किशन राव कराड मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां उनके साथ जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के संजीव सिन्हा, नाबार्ड के गौतम कुमार, एग्रीकल्चर विभाग अधिकारी सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. वैसे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने राज्य के सचिव स्तर के पदाधिकारी के इस बैठक में हिस्सा नहीं लेने पर नाराजगी जताई. इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि झारखंड में बैंकिंग सुविधाएं एवं योजनाओं की समीक्षा की गई. कुछ बिंदुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए.…
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र के बालीगुमा बागान एरिया के लोगों ने मंगलवार को बिजली विभाग के एसडीओ को करीब दो घंटे तक धूप में खड़ा कर गर्मी का अहसास कराया. जिसका नतीजा यह हुआ कि एसडीओ ने तत्काल बागान एरिया का कार्य देख रहे संवेदक को 24 घंटे के भीतर फीडर बदलने का निर्देश दिया है. दरअसल बालिगुमा का बागान एरिया मानगो नगर निगम के अधीन आता है. यहां के लोग नगर निगम का टैक्स भरते हैं, मगर बिजली इन्हें ग्रामीण क्षेत्र की मिलती है. इसी बात को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को भाजपा नेता विकास सिंह…
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सौ से अधिक पत्रकारों ने रक्तदान देकर अपने अपने कर्तव्यों का किया निर्वाह विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर जमशेदपुर के बिस्टुपुर ब्लड बैंक में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर में एक सौ से अधिक पत्रकारों ने रक्तदान देकर अपने अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया है,और बढ़ चढ़ कर रक्त दान शिविर को सफल बनाया है,इस मौके पर बिधायक सरयू राय,समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले,भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी,समाजसेवी मनोज यादव,कॉंग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे,शिव शंकर सिंह,बम सिंह,चंद्रशेखर जी,अमिताभ सेनापति,संतोष भगत के अलावे प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रशांत सिंह…
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक आया की क्रूरता से दो साल का मासूल बच्चा बीमार पड़ गया. यूं तो छोटे बच्चों की देखरेख करने वाली आया को मां का दर्जा दिया गया है, लेकिन जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के स्टार सिटी के घर में बच्चे की देखभाल करने के लिए रखी गई आया ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. जिस आया के भरोसे अपने दो साल के बेटे को छोड़कर उसके माता-पिता नौकरी करने चले जाते थे, वह आया उस मासूम को भूखा रखकर उसका खाना खुद खा जाती थी और तरह-तरह की यातनाएं देती थी.आया…
दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के सभी विभागों को मिशन मोड में भर्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार अगले डेढ़ वर्षों में अपने विभिन्न विभागों में 10 लाख भर्तियां करेगी. पीएमओ इंडिया के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की समीक्षा की है. इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि अगले डेढ़ वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख भर्तियां की जाएं. सभी विभागों को तेजी से कार्रवाई करनी होगी, जैसा कि…
राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने स्थिति लगभग साफ कर दी है। उन्होंने सोमवार को हुई बैठक में बताया कि वह राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष का चेहरा नहीं हैं। माना जा रहा था कि पवार इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, हाल ही में खबरें सामने आई थी कि कई छोटे-बड़े सियासी दलों ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे हैं। सोमवार को एनसीपी के कैबिनेट सदस्यों के साथ पवार ने बैठक की थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं दौड़ में नहीं हूं, मैं राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष…
नॉटिंघम. इंग्लैंड ने नॉटिंघम टेस्ट मैच के चौथे दिन मैच पर शिकंजा कस लिया है। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 224 रन बना लिए हैं और टीम की बढ़त अभी 238 रनों की ही हुई है, जबकि उसके खाते में महज तीन विकेट बचे हैं। न्यूजीलैंड की उम्मीदें पहली पारी में 190 रनों की यादगार पारी खेलने वाले डेरेल मिचेल पर टिकी हैं। मिचेल दूसरी पारी में 32 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं, जबकि उनका साथ दूसरे छोर से मैट हेनरी दे रहे हैं। इंग्लैंड की ओर से…
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बेमीना इलाके में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकियों को मार गिराया. हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि बेमिना इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंद कर तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया है कि जो दस्तावेज बरामद हुए हैं, उसके अनुसार एक आतंकी की पहचान पाकिस्तान के फैसलाबाद के रहने वाले अब्दुल्ला गौरी के रूप में हुई है. वहीं दूसरे आतंकी की पहचान अनंतनाग जिले के आदिल हुसैन के…
