स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व मे आज मानगो फ्लैट एण्ड रेसिडेंशियल सोसाइटी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल पप्पू सिंह के साथ मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मिला और होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी और सैरात में बढ़ोतरी को वापस करने की मांग की गई.
प्रोजेक्ट भवन में मुलाक़ात के बाद सीएम हेमंत सोरेन जी ने मंत्री बन्ना गुप्ता और प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इस मामले में जल्द ही सकरात्मक पहल करेंगे.
मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले में मुख्यमंत्री जी पॉजिटिव है, मैंने स्वयं दोनों मामले में मुख्य्मंत्री जी को पुनः विचार का आग्रह किया है ताकि आम जनता को राहत मिल सके और वे आर्थिक बोझ से बचे.
मुलाकात के बाद सभी फ्लैट प्रतिनिधियों ने मंत्री बन्ना गुप्ता का आभार व्यक्त किया है.
इस अवसर पर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह,सचिव रविंद्र प्रताप सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के के सिंह उपाध्यक्ष मनोज कुमार मरीना सिटी के प्रतिनिधि पप्पू सिंह सुंदरवन फेस टू के सचिव नाजिम खान, यूथ कांग्रेस के जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष भवानी सिंह और प्रतिनिधि अखिलेश सिंह उपस्थित रहे.

