Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने सभी विभागों को दिया निर्देश: अगले डेढ़ वर्षों में की जाए 10 लाख भर्तियां
    Breaking News Headlines

    पीएम मोदी ने सभी विभागों को दिया निर्देश: अगले डेढ़ वर्षों में की जाए 10 लाख भर्तियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के सभी विभागों को मिशन मोड में भर्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार अगले डेढ़ वर्षों में अपने विभिन्न विभागों में 10 लाख भर्तियां करेगी.

    पीएमओ इंडिया के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की समीक्षा की है. इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि अगले डेढ़ वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख भर्तियां की जाएं. सभी विभागों को तेजी से कार्रवाई करनी होगी, जैसा कि प्रधानमंत्री का निर्देश साफ है कि तय समय में भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए.
    गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में 1 सवाल के जवाब में बताया था कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 1 मार्च, 2020 तक 8.72 लाख पद खाली थे. फिलहाल यह आंकड़ा बढ़ गया होगा. जितेंद्र सिंह ने बताया था कि केंद्र सरकार के समस्त विभागों में कुल 40 लाख 4 हजार पद हैं, जिनमें से 31 लाख 32 हजार पदों पर वर्तमान में कर्मचारी नियुक्त हैं.

    इस तरह 8.72 लाख पदों पर भर्ती की जरूरत है. यही नहीं 2016-17 से 2020-21 के दौरान भर्तियों का आंकड़ा देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा था कि एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के जरिए 2,14,601 कर्मचारियों की भर्ती हुई है. इसके अलावा आरआरबी के जरिए 2,04,945 नियुक्तियां दी गई हैं. वहीं यूपीएससी ने 25,267 उम्मीदवारों का चयन किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति चुनाव: शरद पवार का इनकार, अब कौन होगा उम्मीदवार, इन नामों पर हो सकता है विचार
    Next Article एमपी के जबलपुर में आया ने दो साल के मासूम से की इतनी क्रूरता कि आंतों में फैल गया इंफेक्शन

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.