Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति चुनाव: शरद पवार का इनकार, अब कौन होगा उम्मीदवार, इन नामों पर हो सकता है विचार
    Breaking News Headlines राजनीति

    राष्ट्रपति चुनाव: शरद पवार का इनकार, अब कौन होगा उम्मीदवार, इन नामों पर हो सकता है विचार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने स्थिति लगभग साफ कर दी है। उन्होंने सोमवार को हुई बैठक में बताया कि वह राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष का चेहरा नहीं हैं। माना जा रहा था कि पवार इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, हाल ही में खबरें सामने आई थी कि कई छोटे-बड़े सियासी दलों ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे हैं।

    सोमवार को एनसीपी के कैबिनेट सदस्यों के साथ पवार ने बैठक की थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं दौड़ में नहीं हूं, मैं राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष का उम्मीदवार नहीं बनूंगा।’ खास बात है कि इससे एक दिन पहले ही महाराष्ट्र कांग्रेस ने भी पवार के नाम पर समर्थन जताया था। वहीं, रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने उनसे मुलाकात की थी।
    अब किन नामों पर हो सकता है विचार- मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पवार के इनकार करने की स्थिति में जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के नाम पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और G-23 समूह के नेता गुलाम नबी आजाद का नाम भी सामने आ रहा है।

    ममता बनर्जी की बैठक का क्या?- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 15 जून को बैठक बुलाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीपी सूत्र ने कहा, ‘अगर जरूरत पड़ी तो भाजपा के खिलाफ ताकतवर उम्मीदवार उतारने की कोशिश कर रहीं बनर्जी के प्रयासों को मजबूत करेंगे। वह बड़े विपक्षी दलों के साथ समन्वय करना चाहते हैं, ताकि बीजेपी के लिए राह आसान न हो।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनॉटिंघम टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड की पकड़ मजबूत, न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में सात विकेट पर बनाये 224 रन
    Next Article पीएम मोदी ने सभी विभागों को दिया निर्देश: अगले डेढ़ वर्षों में की जाए 10 लाख भर्तियां

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.