Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नॉटिंघम टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड की पकड़ मजबूत, न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में सात विकेट पर बनाये 224 रन
    Breaking News Headlines

    नॉटिंघम टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड की पकड़ मजबूत, न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में सात विकेट पर बनाये 224 रन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नॉटिंघम. इंग्लैंड ने नॉटिंघम टेस्ट मैच के चौथे दिन मैच पर शिकंजा कस लिया है। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 224 रन बना लिए हैं और टीम की बढ़त अभी 238 रनों की ही हुई है, जबकि उसके खाते में महज तीन विकेट बचे हैं। न्यूजीलैंड की उम्मीदें पहली पारी में 190 रनों की यादगार पारी खेलने वाले डेरेल मिचेल पर टिकी हैं। मिचेल दूसरी पारी में 32 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं, जबकि उनका साथ दूसरे छोर से मैट हेनरी दे रहे हैं। इंग्लैंड की ओर से मैटी पॉट्स ने दो जबकि जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक लीच ने एक-एक विकेट लिए हैं।

    पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीता था और सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई थी, जबकि दूसरे टेस्ट में भी मेजबान टीम का पलड़ा फिलहाल भारी नजर आ रहा है। मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 553 रन बनाए थे। टॉम ब्लंडल ने 106 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से तब जेम्स एंडरसन ने तीन जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड, कप्तान बेन स्टोक्स और जैक लीच ने दो-दो विकेट लिए थे।
    जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 539 रन बनाए। ओली पोप ने 145 जबकि जो रूट ने 176 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने पांच विकेट झटके। न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर मामूली बढ़त मिली, लेकिन दूसरी पारी में लगातार विकेट गिरने के चलते टीम मुश्किल में घिरी नजर आ रही है। विल यंग और डेवॉन कॉनवे ने क्रम से 56 और 52 रनों की पारी खेली, लेकिन इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं पाया। मैच में अभी फिलहाल चारों रिजल्ट मुमकिन नजर आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमरनाथ यात्रा में हमले के फिराक में पाकिस्तान से आये दो आतंकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर
    Next Article राष्ट्रपति चुनाव: शरद पवार का इनकार, अब कौन होगा उम्मीदवार, इन नामों पर हो सकता है विचार

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.