Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमरनाथ यात्रा में हमले के फिराक में पाकिस्तान से आये दो आतंकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर
    Breaking News Headlines

    अमरनाथ यात्रा में हमले के फिराक में पाकिस्तान से आये दो आतंकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बेमीना इलाके में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकियों को मार गिराया. हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि बेमिना इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंद कर तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया है कि जो दस्तावेज बरामद हुए हैं, उसके अनुसार एक आतंकी की पहचान पाकिस्तान के फैसलाबाद के रहने वाले अब्दुल्ला गौरी के रूप में हुई है.

    वहीं दूसरे आतंकी की पहचान अनंतनाग जिले के आदिल हुसैन के रूप में हुई है. आदिल साल 2018 में पाकिस्तान चला गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये वही आतंकियों का ग्रुप है, जो सोपोर मुठभेड़ से फरार हो गया था. पुलिस महानिरीक्षक ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स ने अनंतनाग के रहने वाले आतंकवादी आदिल हुसैन मीर के साथ लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को भेजा था. ये सभी 2018 से पाकिस्तान में थे और अमरनाथ यात्रा पर हमले की फिराक में थे. तीनों मारे जा चुके हैं. बता दें कि 7 जून को सोपोर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के लाहौर के हनजला के रहने वाले एक आतंकी को मार गिराया था.
    गौरतलब है कि बीते रविवार को श्रीनगर में मुठभेड़ के दौरान आतंकी आदिल पर्रे को मार गिराया. मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार सुरक्षाबलों ने इस साल 100 आतंकवादियों को मार गिराया है. आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार मारे गए इन दहशतगर्दों में 71 स्थानीय व 29 पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं, सुरक्षाबलों की तरफ से की गई कार्रवाई में सबसे ज्यादा लश्कर-ए-तैयबा के 63 आतंकवादी मारे गए हैं. जैश-ए-मोहम्मद के 24 आतंकी बाकी अंसार गज्वातुल हिंद व आईएसजेके से संबंधित आतंकी थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व क्रिकेटरों और अंपायर्स की पेंशन में 100% तक की वृद्धि, अब 70 हजार रुपए हर माह मिलेंगे
    Next Article नॉटिंघम टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड की पकड़ मजबूत, न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में सात विकेट पर बनाये 224 रन

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.