Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व क्रिकेटरों और अंपायर्स की पेंशन में 100% तक की वृद्धि, अब 70 हजार रुपए हर माह मिलेंगे
    Breaking News Headlines

    पूर्व क्रिकेटरों और अंपायर्स की पेंशन में 100% तक की वृद्धि, अब 70 हजार रुपए हर माह मिलेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बीसीसीआई ने सोमवार 13 जून को एक बड़ा कदम उठाया. उसने पूर्व महिला और पुरुष क्रिकेटरों की पेंशन में 100 फीसदी तक बढ़ोतरी की है. इसमें पूर्व अंपायर्स भी शामिल हैं. इससे 900 लोगों को फायदा होगा. अब उन्हें अधिकतम पेंशन के रूप में 70 हजार रुपए तक मिल सकेंगे. बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति में अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हमारे पूर्व क्रिकेटरों के वित्तीय पहलुओं का ध्यान रखा जाए. खिलाड़ी हमेशा महत्वपूर्ण बने रहते हैं और एक बोर्ड के रूप में हमारा कर्तव्य है कि रिटायरमेंट के बाद उनका ख्याल रखा जाए. अंपायर बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं और बीसीसीआई वास्तव में उनके योगदान को महत्व देता है.

    बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा कि हमारे लिए क्रिकेटरों का वेलफेयर चाहे वह पूर्व हों या वर्तमान, सर्वोच्च प्राथमिकता रही है. पेंशन बढ़ाना उस दिशा में एक अहम कदम है. बीसीसीआई पिछले कुछ वर्षों में अंपायरों के योगदान को महत्व देता है और भारतीय क्रिकेट के लिए उनकी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करने का यह एक तरीका है. उन्होंने बताया कि लगभग 900 कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा. उन्हें 75 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक अब अधिक पेंशन मिल सकेगी.

    पेंशन के लिए बनाए गए हैं 5 स्लैब

    बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार, इसके लिए 5 स्लैब बनाए गए हैं. जिन्हें पहले हर महीने 15 हजार रुपए मिलते थे. अब उन्हें 30 हजार रुपए मिलेंगे. इसी तरह 22,500 वाले वाले व्यक्ति को 45,000 और 30,000 पेंशन वाले को 52,500 मिलेंगे. इसके अलावा जिन्हें 37,500 मिलते थे, वे अब 60 हजार पेंशन के हकदार होंगे. इसी तरह 50 हजार पेंशन वाले खिलाड़ी या अंपायर्स को 70 हजार रुपए दिए जाएंगे. इसे 1 जून 2022 से लागू कर दिया गया है. यानी इसी महीने से. बोर्ड लगातार पूर्व क्रिकेटरों और मौजूदा खिलाडिय़ों के लिए नए कदम उठा रहा है. आईपीएल 2022 में अधिक से अधिक घरेलू खिलाडिय़ों को मौका दिया जा सके. इस कारण टीमों की संख्या को 8 की जगह 10 किया गया. इसी तरह अगले साल से महिला आईपीएल शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है. इसमें 6 टीमों को मौका दिया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleद्रमुक प्रवक्ता के बयान की ब्राह्मण फेडरेशन ने की निंदा, कार्यवाही की मांग!
    Next Article अमरनाथ यात्रा में हमले के फिराक में पाकिस्तान से आये दो आतंकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.