Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » द्रमुक प्रवक्ता के बयान की ब्राह्मण फेडरेशन ने की निंदा, कार्यवाही की मांग!
    Breaking News Headlines

    द्रमुक प्रवक्ता के बयान की ब्राह्मण फेडरेशन ने की निंदा, कार्यवाही की मांग!

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. देश के ब्राह्मणों के प्रतिनिधि और 31 राज्यों में विस्तारित आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति, महामंत्री पदमप्रकाश शर्मा, सलाहकार श्रीभगवान शर्मा एवं उपाध्यक्ष एन मालिनी ने राजनीतिक दल के जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा ब्राह्मण समाज के विरूद्व आपत्तिजनक बयान देने की निंदा करते हुए ऐसी बयानबाजी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की हैं।

    ध्यान रहे हाल ही द्रमुक के एक प्रवक्ता द्वारा तमिल ब्राह्मणों को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसे लेकर देशभर के ब्राह्मणों में रोष व्याप्त हैं और भाजपा के दिग्गज वरिष्ठ नेता व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस मामले में कार्यवाही करने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। कुछ प्रतिनिधि ब्राह्मण समाज के विरुद्ध आये दिन गलत बयानबाजी करते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अतार्किक व गलत संदेशो का प्रचार प्रसार किया जाता हैं, जिससे समाज जनों के विरूद्व वातावरण बनाने का प्रयास होता हैं।
    कानून कहता हैं कि आपत्तिजनक बयान या हेट स्पीच के अंतर्गत नस्ल, जाति, लिंग आदि के आधार पर किसी समूह के खिलाफ घृणा फैलाने का कृत्य शामिल हैं जो बोलकर, लिखित या संकेतो द्वारा संभव हैं। हेट स्पीच की नकारात्मक बात यह हैं कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समक्ष न केवल चुनौती हैं बल्कि इससे साम्प्रदायिक वैमनस्य बढ सकता हैं जो हमारे धर्म निरपेक्ष ढांचे को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता हैं।

    एआईबीएफ पदाधिकारियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज के विरुद्ध कुछ लोगों द्वारा की जाने वाली बयानबाजी निंदनीय हैं और सरकार को ऐसे मामलों में ध्यान देकर कार्यवाही करने की जरूरत हैं।

    एआईबीएफ के पदाधिकारियों ने कहा कि आये दिन देश के विभिन्न हिस्सों से ब्राह्मण समाज जनों से जुडी कई ऐसी घटनाओं की सूचनाएं मिलती हैं जो जातिवाद और आर्थिक परेशानियों के चलते घटित होती हैं। समाजजनों के विरुद्ध वातावरण बनाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत हैं और इसके लिये सोशल मीडिया पर अनर्गल, आधारहीन व अतार्किक सूचनाएं भेजने वालो पर भी ठोस कार्यवाही होनी चाहियें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत सरकार की एडवाइजरी: ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन से करें परहेज
    Next Article पूर्व क्रिकेटरों और अंपायर्स की पेंशन में 100% तक की वृद्धि, अब 70 हजार रुपए हर माह मिलेंगे

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.