Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत सरकार की एडवाइजरी: ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन से करें परहेज
    Breaking News Headlines

    भारत सरकार की एडवाइजरी: ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन से करें परहेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को ऑनलाइन सट्टेबाजी मंचों के विज्ञापनों को प्रकाशित करने से बचने का परामर्श देते हुए कहा कि सट्टेबाजी और जुआ देश के ज्यादातर हिस्सों में अवैध हैं और ये उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय और सामाजिक-आर्थिक जोखिम पैदा करते हैं. मंत्रालय ने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल और ऑनलाइन मीडिया में ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइटों/मंचों के विज्ञापनों के अनेक मामले पाए जाने के बाद यह परामर्श व्यापक जनहित में जारी किया गया है.

    मंत्रालय ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को ऑनलाइन सट्टेबाजी मंचों के विज्ञापन प्रकाशित करने से बचने की सलाह दी है. इसने ऑनलाइन विज्ञापन मध्यस्थों और प्रकाशकों सहित ऑनलाइन और सोशल मीडिया को भारत में ऐसे विज्ञापन प्रदर्शित नहीं करने या भारतीय दर्शकों के लिए ऐसे विज्ञापनों को लक्षित नहीं करने की सलाह दी है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, देश के ज्यादातर हिस्सों में सट्टेबाजी और जुआ अवैध है और उपभोक्ताओं, विशेष रूप से युवाओं और बच्चों के लिए अत्यधिक वित्तीय और सामाजिक-आर्थिक जोखिम पैदा करते हैं.

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापन भ्रामक हैं

    इसमें यह भी कहा गया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी पर इन विज्ञापनों का इस निषिद्ध गतिविधि को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलता है. मंत्रालय ने अपने परामर्श में कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापन भ्रामक हैं, और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, केबल टेलीविजन नेटवर्क विनियमन अधिनियम, 1995 के तहत विज्ञापन कोड और भारतीय प्रेस परिषद द्वारा प्रेस परिषद अधिनियम, 1978 के तहत निर्धारित पत्रकारिता आचरण के मानदंडों के अनुरूप नहीं हैं.

    चार दिसंबर, 2020 को भी जारी हुआ था एक परामर्श

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने चार दिसंबर, 2020 को निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को एक परामर्श जारी किया था, जिसमें प्रिंट और ऑडियो विजुअल विज्ञापनों के लिए ऑनलाइन गेमिंग के विज्ञापनों पर भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) के दिशानिर्देशों विशेष तौर पर क्या करें और क्या न करें, का पालन करने के लिए कहा गया था.

    प्रत्येक विज्ञापन में एक डिस्क्लेमर होना चाहिए

    एएससीआई दिशानिर्देशों में यह भी प्रावधान किया गया है कि ऐसे प्रत्येक विज्ञापन में एक ‘डिस्क्लेमरÓ होना चाहिए, जिसे प्रिंट मीडिया के मामले में ऐसे लिखा जाना चाहिए इस खेल में वित्तीय जोखिम का एक तत्व शामिल है और इसकी लत लग सकती है. कृपया जिम्मेदारी से और अपने जोखिम पर खेलें. एएससीआई दिशानिर्देशों में उल्लेख किया गया है कि इस तरह के ‘डिस्क्लेमरÓ को विज्ञापन में कम से कम 20 प्रतिशत जगह दी जानी चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूरे देश में बढ़ी मानसून की सक्रियता, एक-दो दिन में हीटवेव से मिलेगी राहत
    Next Article द्रमुक प्रवक्ता के बयान की ब्राह्मण फेडरेशन ने की निंदा, कार्यवाही की मांग!

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.