Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के जबलपुर में आया ने दो साल के मासूम से की इतनी क्रूरता कि आंतों में फैल गया इंफेक्शन
    Breaking News Headlines अपराध

    एमपी के जबलपुर में आया ने दो साल के मासूम से की इतनी क्रूरता कि आंतों में फैल गया इंफेक्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक आया की क्रूरता से दो साल का मासूल बच्चा बीमार पड़ गया. यूं तो छोटे बच्चों की देखरेख करने वाली आया को मां का दर्जा दिया गया है, लेकिन जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के स्टार सिटी के घर में बच्चे की देखभाल करने के लिए रखी गई आया ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. जिस आया के भरोसे अपने दो साल के बेटे को छोड़कर उसके माता-पिता नौकरी करने चले जाते थे, वह आया उस मासूम को भूखा रखकर उसका खाना खुद खा जाती थी और तरह-तरह की यातनाएं देती थी.आया द्वारा कभी नुकीली कंघी से पीटना, बाल पकड़कर टॉयलेट ले जाना और चुप रखने के लिए गला दबाने जैसी यातनाएं सह-सहकर मासूम बच्चा बीमार पड़ गया. माता-पिता ने घर में लगा सीसीटीवी कैमरा चैक किया तो उनके होश उड़ गए और मामला थाने पहुंचा. पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपी आया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
    माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे ने बताया कि बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार विश्वकर्मा ने सोमवार को शिकायत करते हुए बताया कि उनकी पत्नी जिला न्यायालय में नौकरी करती है. 2 साल का बेटा मानविक है. मुकेश के अनुसार उसके पिता लकवाग्रस्त हैं और बहन मानसिक रोगी. जिसकी देखभाल उसकी मां करती हैं.

    मुकेश के अनुसार वह और पत्नी नौकरी करते हैं, इसलिए उन्होंने मानविक की देखरेख के लिए 1 साल पूर्व चमन नगर निवासी रजनी चौधरी को 5 हजार रुपए महीने पर आया बनाकर रखा था. मुकेश के अनुसार पछले एक महीने से मानविक उदास रहता था. ठीक से खाना भी नहीं खाता था, इसलिए वे लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने मानविक की आंतों में इन्फेक्शन फैलने की बात कही. डॉक्टर ने ऐसी बीमारी की वजह गुटखा-तंबाखू और झूठा भोजन खाना बताया.
    मुकेश विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले एक महीने से उसकी मां पिता और बहन को लेकर गोटेगांव चली गई थीं. डॉक्टर के पास से लौटने पर उन्होंने घर के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चैक किए तो रजनी की सारी हरकतें उजागर हो गईं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने सभी विभागों को दिया निर्देश: अगले डेढ़ वर्षों में की जाए 10 लाख भर्तियां
    Next Article जामताड़ा:कुंडहित के बिक्रमपुर में नूपुर शर्मा के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा केंद्र सरकार जल्द से जल्द इस असामाजिक तत्व के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.