Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जानें किसने बिजली विभाग के एसडीओ को करीब दो घंटे तक धूप में खड़ा कर गर्मी का अहसास कराया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जानें किसने बिजली विभाग के एसडीओ को करीब दो घंटे तक धूप में खड़ा कर गर्मी का अहसास कराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र के बालीगुमा बागान एरिया के लोगों ने मंगलवार को बिजली विभाग के एसडीओ को करीब दो घंटे तक धूप में खड़ा कर गर्मी का अहसास कराया. जिसका नतीजा यह हुआ कि एसडीओ ने तत्काल बागान एरिया का कार्य देख रहे संवेदक को 24 घंटे के भीतर फीडर बदलने का निर्देश दिया है. दरअसल बालिगुमा का बागान एरिया मानगो नगर निगम के अधीन आता है. यहां के लोग नगर निगम का टैक्स भरते हैं, मगर बिजली इन्हें ग्रामीण क्षेत्र की मिलती है. इसी बात को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में बिजली कार्यालय का घेराव कर दिया. बस्ती वासियों ने बताया कि 24 घंटे में से महज डेढ़- दो घंटे ही बिजली उन्हें मिलती है. जबकि टैक्स के रूप में भारी-भरकम कीमत उन्हें चुकानी पड़ती है. इसी दौरान एसडीओ दफ्तर पहुंचे, मगर बस्ती वासियों ने उन्हें घंटों धूप में खड़ा कर दिया, ताकि उन्हें इस बात का एहसास हो कि लोग किस तरह गर्मी से तड़प रहे हैं. इसका नतीजा यह हुआ कि एसडीओ साहब ने आनन-फानन में तत्काल क्षेत्र का कार्य कर रहे संवेदक को शहरी बिजली मुहैया उपलब्ध कराने का निर्देश जारी कर दिया है. भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया ऐसे अधिकारियों के साथ इसी तरह का सुलूक होना चाहिए. जिन्हें जनता का दर्द समझ में नहीं आता उन्हें सबक सिखाने का यही एकमात्र विकल्प बचा हुआ है. उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. शहरी हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह बिजली की घोर किल्लत से लोग जूझ रहे हैं. क्षेत्र में जिस तरह से प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है यदि उन्हें नियमित बिजली ना मिले तो लोगों का आक्रोश भड़कना लाजमी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सौ से अधिक पत्रकारों ने रक्तदान देकर अपने अपने कर्तव्यों का किया निर्वाह
    Next Article राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में हिस्सा लेने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किशन राव कराड जमशेदपुर पहुंचे

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.