खरकाई नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत आदित्यपुर सरायकेला अनुमंडल के आरआइटी थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 30 के बंतानगर के समीप से होकर गुजरने वाली खरकई नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृत युवकों का नाम छोटू प्रमाणिक उर्फ सोनू (18) तथा सागर कुमार महतो (20) है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरआईटी थाना पुलिस पहुंची । पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों युवकों के शवों को बाहर निकालवाया । उधर दोनों युवकों को आनन-फानन में…
Author: Devanand Singh
एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स की पहल पर केंद्र सरकार ने प्रवासियों को उनके प्रदेश ले जाने की दी अनुमति नई दिल्ली। देशभर में प्रवासियों और लॉकडाउन से प्रभावित जरूरतमंदों की मदद के लिए दिन रात मेडिकल से लेकर भोजन की सुविधाएं पहुँचाने कार्यरत एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स के प्रयास से भारत सरकार ने देशभर के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन के कारण फंसे विभिन्न प्रदेशों के प्रवासी नागरिकों को उसके गृह राज्य में जाने की औपचारिक अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय से जारी पत्र के अनुसार राज्यों को सभी नियमों का पालन करते हुए इस प्रवासियों को अपने अपने प्रदेशों में ले जाने…
न्यायाधीश ने 200 महादलित परिवार को दी राहत सामग्री बेगूसराय अजय शास्त्री:-जहाँ कोरोना महामारी को लेकर सरकार हर तबके के लोगों को राहत सामग्री देकर घर में रहने को विनती कर रही है वही गुरुवार को बेगूसराय जिले के विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश कुमार झा एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार के आदेश पर न्यायाधीश राजीव कुमार ने सदर अनुमंडल स्थित बदलपुरा जाकर गांव में रह रहे लगभग 200 महादलित परिवार को चिन्हित करके राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री के रूप में आटा ,चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक, तेल, बिस्किट एवं कोरोना वायरस से बचाव हेतु…
हुजूर किस थाना में करवाऊं प्राथमिकी दर्ज , पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार दर्ज ? इलाका किसका घर है मुफसिल में बैंक नगर के चक्कर में पिछले 7 दिनोंं से थाने के चक्कर काट रहे हैं पीड़ित। बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट बात बेगूसराय के अपराध की मुफस्सिल थाना और नगर थाना में मैराथन दौड़ लगाने के बाद जब न्याय नहीं मिला तब पीड़ित व्यक्ति मुफस्सिल थाना के भर्रा निवासी गौतम कुमार शिकायत करने पुलिस अधीक्षक बेगुसराय पहुंचा। आपको बताते चलें कि गौतम कुमार का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है जिस खाता से साइबर अपराधियों ने…
बेगूसराय पीला जोन में महीनों बाद बेगूसराय जिले के लोगों के मन में खुशी आई बेगूसराय: अजय शास्त्री :–जहां महीनों बाद बेगूसराय जिले के लोगों के मन में खुशी आई थी अब बेगूसराय पीला जोन में आ गया है वही गुरुवार को बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि बेगूसराय में 2 और कोरोना के मामले पाँजिटिव आए हैं । पहले जब जांच के लिए इन दोनो व्यक्तियों का सैंपल लेकर भेजा गया था ,तो पहली बार दोनो व्यक्ति यों का जाँच रिपोर्ट निगेटिव आया । उसके बाद फिर जब जांच के लिए सैंपल दुबारा…
नई दिल्ली: अब से कुछ घंटे पहले पृथ्वी के पास से एस्टेरॉयड (उल्कापिंड) गुजर गया. बिना किसी नुकसान के यह खतरा टला गया. भारतीय समयानुसार 3 बजकर 26 मिनट पर यह उल्कापिंड गुजरा और इससे पृथ्वी के किसी हिस्से को कोई नुकसान नहीं हुआ. इसकी पुष्टि दक्षिण अफ्रीका की ऑब्जर्वेटरी की ओर से की गयी. ऑब्जर्वेटरी की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि यह विनाशकारी उल्कापिंडों में से एक है. इसमें एक वीडियो भी पोस्ट की गई है. हालांकि पहले भी इस बात की उम्मीद जताई गई थी कि यह बिना पृथ्वी से टकराए निकल जाएगा.…
नई दिल्ली: कोरोना लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवासी मजदूर, छात्र और पर्यटक समेत कई लोग अभी फंसे हुए हैं. ऐसे में उन लोगों के लिए राहत की खबर है, जो अपने राज्यों की ओर रुख करना चाहते हैं. भारत सरकार ने राज्यों/केन्द्र शासित राज्यों के क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए अंतरराज्यीय यात्रा की सुविधा के लिए आदेश जारी किया है. केन्द्र सराकर के इस नए आदेश के अनुसार, सभी व्यक्तियों को चिकित्सकीय रूप से जांचा जाए और घर पहुंचाने से पहले उन्हें क्वरंटाइन किया जाए. सरकार की तरफ से यह गाइडलाइंस ऐसे…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 29 अप्रैल को एक अहम फैसले में कहा कि एमबीबीएस और बीडीएस व पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा निजी गैर-सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक व्यावसायिक कॉलेजों पर लागू होगी. इन कॉलेजों में अब एडमिशन के लिए नीट की परीक्षा पास करना जरूरी होगा. जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अल्पसंख्यक गैर सहायता प्राप्त संस्थानों में नीट लागू करने से अल्पसंख्यक समुदाय के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं होता, जिसमें शिक्षण संस्थानों की स्थापना और प्रबंधन का अधिकार दिया गया है. नीट का उद्देश्य सिस्टम में…
मुंबई: एक तरफ महाराष्ट्र कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट भी गहराता नजर आ रहा है. दरअसल, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का भविष्य अधर में लटक गया है क्योंकि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उनके विधान परिषद नामांकन पर फिलहाल फैसला नहीं किया है. उन्होंने राज्य के मंत्रियों के साथ बातचीत के दौरान ठाकरे के नामांकन को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजीत पवार और जयंत पाटिल, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और अनिल परब और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और असलम शेख जैसे मंत्रिमंडल के सदस्यों का…
चंडीगढ़: कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बुधवार को यहां राज्य में लॉकडाउन को दो हफ्ते तक और बढ़ाने का ऐलान किया. दो हफ्ते के बाद हालात को मद्देनजर रखते हुए लॉकडाउन पर आगे फैसला किया जाएगा. बता दें कि अभी पंजाब में 1 मई तक कर्फ्यू/लॉकडाउन घोषित है. एक अन्य बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में जारी कर्फ्यू में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ढील दी जाएगी. सुबह दी जा रही ढील के दौरान सभी रजिस्टर्ड दुकानों को…
