वाशिंगटन: कोराना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका (US) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन के फ़्लैटलैंड स्थित यूटिका एवेन्यू में पुलिस को दो ट्रक में से करीब 60 लोगों की लाशें बरामद हुई हैं. आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि ये ट्रक कई दिन से यहां खड़े थे और अब इनमें से बदबू आने लगी थी. बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को फोन करके बताया. फ़िलहाल पुलिस ने मौतों की वजह नहीं बताई है लेकिन कोरोना संक्रमण का शक भी जाहिर किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि दो ट्रकों…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. लॉकडाउन शुरू होने के बाद से प्रकृति भी लोगों को हैरान कर रही है. सदर बाजार इलाके में मुगलों के काल के एक कुएं का पानी इतना चढ़ गया कि:वह जमीन के नीचे से रिसता हुआ आसपास की मार्केट की दुकानों में घुस गया. अब दुकानदार हैरान-परेशान हैं. एशिया के सबसे बड़ी मार्केट हब सदर बाजार में मुगलों के वक्त की घोड़े वाली सराय है. बताते हैं कि मुगल सेना के घोड़े इस सराय में आराम फरमाते थे और यहीं से सैनिक दूसरे राज्यों के लिए कूच करते थे. सदर बाजार बसना शुरू हुआ तो इस सराय के…
गुमला पुलिस विशेष परिधान पहन साइकिल से भ्रमण कर कोरोना वायरस जागरूकता का दिया संदेश अमित मिश्रा गुमला जिला के पुलिस कप्तान हरदीप पी जनार्दन के दिशा निर्देश पर एसडीपीओ बसिया दीपक कुमार के नेतृत्व में गुमला पुलिस में ने साइकल पर कोरोनावायरस रूपी हेलमेट पहनकर शहर भर में भ्रमण कर लोगों के बीच कोरोनावायरस से बचाव के संबंध में जागरूकता का संदेश दिया | ज्ञात हो कि गुमला पुलिस हर दिन लोगों के बीच इस महामारी कोरोनावायरस से बचाव के संबंध में जागरूकता का संदेश दे रही है साथ ही गरीब असहाय और मजदूर तबके के लोगों के बीच…
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सीएम कुर्सी बचेगी या जाएगी यह अब एक फैसले पर टिका है। विधान परिषद की सीट के लिए उद्धव को मनोनीत करने पर गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को मुहर लगानी है। लेकिन उद्धव की राह होगी आसान, राज्यपाल ने EC से कहा- जल्द कराएं विधान परिषद के चुनाव कहकर मामला को गंभीर बना दिया राज्यपाल की तरफ से हो रही देरी के बाद अगर उद्धव को पद छोड़ना पड़ा तो बीजेपी पर इसका क्या असर पड़ सकता है, एक विश्लेषण: उद्धव हासिल कर सकते हैं सहानुभूति! बीजेपी के बहुत से समर्थकों को भी लगता है कि…
मजदूरों के लिए कार्य योजना बनाया गया है, मनरेगा पर नया गाइडलाइन जल्द धरातल पर उतरेगा…हेमन्त सोरेन ★मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कोल्हान और पलामू प्रमंडल के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की ★मुख्यमंत्री के समक्ष दोनों प्रमंडल के सांसदों एवं विधायकों ने *_श्रमिकों को वापस झारखण्ड लाने की बात दोहराई, मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त… हर हाल में श्रमिकों को वापस लाएंगे ★आइये मिलकर सामाजिक पुलिसिंग को सार्थक कर संक्रमण को रोकें ★किसानों के फसलों के नुकसान का आंकलन कर राहत दी जाएगी:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री झारखण्ड जो आ रहें हैं उन्हें गले लगाएंगे और…
राज्य सरकार अपनी नाकामियों को केंद्र पर थोपना चाहती है: भाजपा ● दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने में अक्षम साबित हो रही झारखंड सरकार : दिनेश भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के उस वक्तव्य की आलोचना की जिसमें उन्होंने अन्य राज्यों में फँसे श्रमिकों, छात्रों और मरीजों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से विशेष ट्रैन परिचालन प्रारंभ करने की माँग की है। भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के इस वक्तव्य को राजनीति से प्रेरित और गैरजिम्मेदाराना बताया। गुरुवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह चिंताजनक है कि राज्य के सीएम इतने लापरवाह …
रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए किये जा रहे कार्यों में लॉकडाउन पीरियड के दौरान एक बार फिर रेड क्रॉस सोसाईटी के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने रक्तदान कर एक जीवन को बचाने का प्रयास किया। श्री प्रभुनाथ सिंह ने अब तक जहां 35 बार रक्तदान किया, वहीं 6 बार एसीडीपी डोनेशन कर उन्होने 6 लोगों को प्लेटलेट प्रदान कर उन जरूरतमंदों के जीवन की डोर को मजबूत किया है। हमेशा की तरह रेड क्रॉस की भावना के अनुरूप हम सभी अपने ऐसे सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होने इस…
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भाजपाई करेंगे हुनरमंद का सम्मान, राशन सामग्री करेंगे भेंट गुरुवार, जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जमशेदपुर महानगर के भाजपाई अपने घरों में कार्य करने वाले बाई, समाचारपत्र देने वाले व आसपास निवास करने वाले (धोबी, स्वीपर, बढई, टेलर मास्टर, नाई, मोची, फूल विक्रेता, कारीगर, रिक्शा, ठेला लगाने वाले) हुनरमंद लोगों को सम्मानित कर उन्हें राशन सामग्री भेंट करेंगे। गुरुवार शाम भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ पर ऐसे…
राजेश शुक्ल ने दिल्ली में लॉक डाउन में रुके दर्जनों अधिवक्ताओ को 60 हजार रुपये का सहयोग राशि भेजा लॉक डाउन में एक महीना से अधिक दिनों से दिल्ली में रुके है झारखंड के दर्जनों अधिवक्ता झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज दिल्ली में लॉक डाउन के दौरान दिल्ली में रुके झारखंड के दर्जनों अधिवक्ताओ को अपने पास से 60 हजार रुपये की सहायता राशि उनके खाता में भेजा। श्री शुक्ल ने उनके आवास और खान पान की व्यवस्था दिल्ली के उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया से कहकर…
ऋषि कपूर: रोमांटिक फिल्मों के एक युग की समाप्ति -ः ललित गर्ग:- बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर ने मुंबई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आज सुबह अपनी अंतिम सांसंे ली। 67 वर्ष की उम्र में कैंसर जैसी असाध्य बीमारी से लड़ते हुए वे जिन्दगी एवं मौत के बीच जूझते हुए हार गये और आखिर मौत जीत गयी। एक संभावनाओं भरा हिन्दी सिनेमा का सफर ठहर गया, उनका निधन न केवल सिनेमा-जगत के लिये बल्कि भारत की राष्ट्रवादी सोच के लिये एक गहरा आघात है, अपूरणीय क्षति है। ऋषि का जीवन-सफर आदर्शों एवं मूल्यों की सोच एवं…
