Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य सरकार अपनी नाकामियों को केंद्र पर थोपना चाहती है: भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राज्य सरकार अपनी नाकामियों को केंद्र पर थोपना चाहती है: भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    राज्य सरकार अपनी नाकामियों को केंद्र पर थोपना चाहती है: भाजपा
    ● दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने में अक्षम साबित हो रही झारखंड सरकार : दिनेश
    भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के उस वक्तव्य की आलोचना की जिसमें उन्होंने अन्य राज्यों में फँसे श्रमिकों, छात्रों और मरीजों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से विशेष ट्रैन परिचालन प्रारंभ करने की माँग की है। भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के इस वक्तव्य को राजनीति से प्रेरित और गैरजिम्मेदाराना बताया। गुरुवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह चिंताजनक है कि राज्य के सीएम इतने लापरवाह  कैसे हो सकतें है। कहा कि कोरोना संक्रमण ना फैले इसी नीतिगत निर्णय के तहत ही केंद्र सरकार ने रेल और हवाई सेवा को बंद रखा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी सरकार की नाकामी को केंद्र सरकार पर थोपने का प्रयास कर रहे हैं।  कहा कि झारखंड सरकार के सीएम और मंत्री पहले मज़दूरों को लाने की अनुमति ना मिलने का रोना रो रहें थे और जब गृह मंत्रालय ने सशर्त अनुमति दे दी है तब रेल सेवा चालू करने का बहाना कर हेमंत सरकार पल्ला झाड़ने की कोशिशें कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि राज्य सरकार जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रही है तो भाजपा से मदद लें। जमशेदपुर से भी काफी संख्या में छात्र ,मरीज और श्रमिक बाहर दूसरे राज्यो में फंसे है जो लगातार संपर्क कर रहे है उनके परिवार के लोग भी चिंतित है।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में इंसिडेंट कमांडर के साथ बैठक
    Next Article मजदूरों के लिए कार्य योजना बनाया गया है, मनरेगा पर नया गाइडलाइन जल्द धरातल पर उतरेगा:हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.