Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉकडाउन में प्रकृति कर रही हैरान, मुगलों के जमाने के कुएं में दिखा पानी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय संवाद विशेष

    लॉकडाउन में प्रकृति कर रही हैरान, मुगलों के जमाने के कुएं में दिखा पानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. लॉकडाउन शुरू होने के बाद से प्रकृति भी लोगों को हैरान कर रही है. सदर बाजार इलाके में मुगलों के काल के एक कुएं का पानी इतना चढ़ गया कि:वह जमीन के नीचे से रिसता हुआ आसपास की मार्केट की दुकानों में घुस गया. अब दुकानदार हैरान-परेशान हैं.

    एशिया के सबसे बड़ी मार्केट हब सदर बाजार में मुगलों के वक्त की घोड़े वाली सराय है. बताते हैं कि मुगल सेना के घोड़े इस सराय में आराम फरमाते थे और यहीं से सैनिक दूसरे राज्यों के लिए कूच करते थे. सदर बाजार बसना शुरू हुआ तो इस सराय के आसपास कई छोटी-बड़ी मार्केट बन गईं, जिनमें गांधी मार्केट, न्यू मार्केट आदि शामिल हैं. यह सराय कई साल से सदर बाजार में काम करनेवाले मजदूरों का आश्रय स्थल बनी हुई है. इस कुएं का पानी इन मजदूरों की दिनचर्या में शामिल है.

    अब लॉकडाउन है, इसलिए मजदूर इस सराय को छोड़कर चले गए हैं. बताते हैं कि दो दिन पहले यहां फंसे एक मजदूर ने देखा कि दुकान के आसपास की जमीन गीली हो रही है. दुकान बेसमेंट में थी. उसमें पानी भरा था.

    गुरुवार को कुछ दुकानदार मार्केट में आए, तो उनकी दुकानों में भी पानी भरा था. लोगों को पहले लगा कि कहीं जल बोर्ड की पाइपलाइन तो लीक नहीं कर रही. ऐसा कुछ नहीं था. तब एक बुजुर्ग ने बताया कि सराय के कुएं का पानी बहुत चढ़ गया है. मुमकिन है कि कुएं का पानी जमीन से रिसकर दुकानों तक पहुंच गया हो.

    बताते हैं कि इस मार्केट में जमीन को गहरा खोदकर वहां दुकानें बनाई गई हैं. आम दिनों में इस कुएं का पानी 60 फुट से अधिक गहराई पर था, आजकल दस फुट से कम पर पानी दिख रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुमला पुलिस विशेष परिधान पहन साइकिल से भ्रमण कर कोरोना वायरस जागरूकता का दिया संदेश
    Next Article सड़क किनारे खड़े थे दो ट्रक, बदबू आने पर बुलाई पुलिस तो मिलीं 60 लाशें

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.