Author: Devanand Singh

कोई जरूरतमंद भूखा ना रहे ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर का यही संकल्प ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की ओर से अध्यक्ष विकास सिंह के दिशा निर्देश पर और आमोद कुमार की पहल पर पहले सप्ताह से ही लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों के बीच भोजन सामग्री के साथ साथ भोजन पैकेट का भी वितरण किया जा रहा है मंच के द्वारा सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए घूम घूम कर जरूरतमंदों को भोजन कराने का काम किया जा रहा है साकची भालूबासा सीतारामडेरा गरम नाला मानगो बस स्टैंड में लोगों को खाना खिलाने का काम मंच के द्वारा लगातार जारी है…

Read More

झारखण्ड में अगले दो हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा:हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि एहतियात के तौर पर झारखण्ड राज्य में अगले दो हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट को लेकर दिए गए नए निर्देश फिलहाल झारखण्ड में लागू नहीं होंगे। क्योंकि हमारे श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने घर आ रहे हैं। राज्यवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है।

Read More

दीपू सिंह ने मनाया पर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्मदिन 600 जरूरतमंदों को कराया भोजन दीपू सिंह ने सेवा 40वें दिन लगभग 600 जरूरतमंद  लोगो  को भोजन का पैकेट दिया साथ ही मनाया पर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्मदिन आज दिनांक मोदी आहार के तहत भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का गरीब परिवार के बच्चों के द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और साथ ही साथ लगभग 600 जरूरत मंद गरीब परिवार को खाना भी दिया गया दीपू सिंह ने कहा कि लगातार 40 वे दिन भी मेरा कार्यक्रम…

Read More

लंदन. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स को पहला बच्चा हुआ है. लेकिन ब्रिटिश पीएम का ये पहला बच्चा नहीं है. बोरिस जॉनसन का लंबा चौड़ा परिवार रहा है. इतना बड़ा की आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के कितने बच्चें हैं इसकी पुष्टि तक नहीं की जा सकी है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के अब तक छह बच्चे हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि उनका एक और बच्चा भी हो सकता है. सातवें बच्चे को लेकर कोई पुष्ट जानकारी नहीं है. बोरिस जॉनसन की उलझी हुई प्रेम कहानी और दो शादियों मे उनके छह…

Read More

मुंबई. कोरोना महामारी के संकट और उस पर नियंत्रण के लिए किए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की वजह से इस समय सभी कंपनियों का परिचालन बाधित हुआ है. कारोबार ठप होने से उनके समक्ष वित्तीय संकट खडा़ हो रहा है और कंपनियों के लिए अपने कर्मचारियों को बनाए रखना एवं वैधानिक बकायों का भुगतान भी कर पाना कठिन हो रहा है. कंपनियों के इस संकट के मद्देनजर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कई तरह की रियायतें दे रहा है. अब ईपीएफओ ने कंपनियों के लिए अनुपालन प्रक्रिया को आसान करते हुए ईपीएफ एंड एमपी एक्ट,1952 के तहत मासिक इलेक्ट्रॉनिक-चालान कम रिटर्न (ईसीआर)…

Read More

नयी दिल्ली. सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि रिलायंस जियो के साथ किये गये 43,574 करोड़ रुपये के सौदे से कंपनी को ऐसे उत्पाद और प्रौद्योगिकियां बनाने में मदद मिलेगी, जिन्हें दुनिया के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि फेसबुक का लक्ष्य व्हाट्सएप के संचार और भुगतान मंच का लाभ उठाते हुए जिओमार्ट के साथ मिल कर भारत में बेहतर खरीदारी और वाणिज्य अनुभव तैयार करना है. फेसबुक ने पिछले सप्ताह जिओ प्लेटफार्म्स में 5.7 अरब डॉलर (करीब 43,574 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है. जुकरबर्ग…

Read More

नई दिल्ली. पूरी दुनिया में कहर मचा रहे कोरोना वायरस के मामलो में भारत में भी कमी देखने को नहीं मिल रही है. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से फैल रहा है और मरीजों की संख्या अब तक 35 हजार पार कर गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1993 नए मामले सामने आए हैं, 73 लोगों की मौत हो गई है. शुक्रवार 1 मई को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 35043 हो गए हैं और इस खतरनाक कोविड-19 से अब तक 1147 लोगों की…

Read More

नई दिल्ली. देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मई महीने की पहली तारीख को आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है. 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 162.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्‍ते हुए हैं. अब नई कीमतें घटकर 581.50 रुपये पर आई गई है. वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 256 रुपये घटकर 1029.50 रुपये हो गया है. >> IOC की वेबसाइट पर दिए दाम के मुताबिक, अब दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड रसोई गैस…

Read More

वॉशिंगटन. चीन से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से लोगों की जान ले रहा है. दुनिया के कई ताकतवर देश भी कोरोना वायरस के आगे घुटने टेकते नजर आ रहे हैं. कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा अगर कोई देश प्रभावित हुआ है तो वह अमेरिका है. यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है जबकि 61 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्होंने कुछ ऐसा देखा है जो उन्हें विश्वास दिलाता है…

Read More

मालेगांव. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है. मालेगांव में 40 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. खास बात ये हैं कि ये सारे पुलिस वाले शहर के कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे थे. मालेगांव कोरोना के नए हॉटस्पॉट के तौर पर उभर रहा है. पिछले 24 घंटों में यहां 82 नए मामले सामने आए हैं. मालेगांव में अब मरीजों की कुल संख्या 258 पहुंच गई है. इस बीच महाराष्ट्र का बारामती जिला कोरोना मुक्त हो गया है. यहां अब कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं है. इस बात की…

Read More