Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मालेगांव में 40 पुलिसवालों का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मालेगांव में 40 पुलिसवालों का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मालेगांव. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है. मालेगांव में 40 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. खास बात ये हैं कि ये सारे पुलिस वाले शहर के कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे थे. मालेगांव कोरोना के नए हॉटस्पॉट के तौर पर उभर रहा है. पिछले 24 घंटों में यहां 82 नए मामले सामने आए हैं. मालेगांव में अब मरीजों की कुल संख्या 258 पहुंच गई है.

    इस बीच महाराष्ट्र का बारामती जिला कोरोना मुक्त हो गया है. यहां अब कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं है. इस बात की जानकारी उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने ट्वीट कर दी. हालांकि, महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है. पूरे महाराष्ट्र में कुल 733 इलाकों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है. जबकि अब तक करीब डेढ़ लाख लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है.

    उधर, मुंबई के धारावी में भी कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए हैं. अभी तक 369 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. जबकि 18 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में 20 दिन के एक बच्चे में कोविड-19 संक्रमण पाया गया है. केडीएमसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ राजू लवांगरे ने बताया कि कल्याण डोम्बिवली नगर निगम क्षेत्र में इस शिशु समेत कम से कम छह लोग संक्रमित पाये गये हैं. इस क्षेत्र में कोरोना वायरस के मामले 162 हो गये हैं जबकि तीन मरीजों की मौत हो गयी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क किनारे खड़े थे दो ट्रक, बदबू आने पर बुलाई पुलिस तो मिलीं 60 लाशें
    Next Article ट्रंप का दावा- US के हाथ लगे वुहान लैब से कोरोना वायरस कनेक्शन के सबूत

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.