वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पास पर्याप्त जानकारी है, जिसके दम पर उसे यह विश्वास है कि घातक कोरोना वायरस चीन के वुहान की लैब से ही पैदा हुआ है. पॉम्पियो ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, हमने इस संबंध में जो खुफिया जानकारी एकत्र की है, मैं उसके बारे में नहीं बता सकता, लेकिन हमारे पास इतनी जानकारी है कि हम अब हमें इस बात पर पूरा भरोसा है.मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बात के सबूत देखे हैं कि…
Author: Devanand Singh
एजल. मिजोरम में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित इकलौते मरीज के स्वस्थ होने के बाद बुधवार को राज्य सरकार ने राज्य को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया. राज्य के 50 वर्षीय एक पादरी ने नीदरलैंड की यात्रा की थी तथा 24 मार्च को उन्हें कोरोना से संक्रमित पाया गया था. मणिपुर की 23 वर्षीय एक लड़की के कोरोना से संक्रमित पाये जाने के बाद वह पूर्वाेत्तर के दूसरे कोरोना मरीज थे. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री आर लल्थंगलिआना ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से संक्रमित पादरी के सभी चार नमूने निगेटिव पाये गये. उन्होंने कहा, इस सप्ताह…
मुंबई. महाराष्ट्र में एक ही पुलिस थाने के 12 पुलिस अधिकारियों समेत 26 पुलिसकर्मी कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पाए गए हैं. एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 12 अधिकारियों समेत ये पुलिसकर्मी दक्षिण मुंबई के जे जे मार्ग पुलिस थाने में तैनात हैं. इन संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों को आइसोलेशन में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि इतने सारे संक्रमण के मामलों को देखते हुए लगता है कि जे जे मार्ग पुलिस थाना शहर में संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित थाना है. अब तक मुंबई में अधिकारियों समेत कुल 233 पुलिसकर्मी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुद्ध पूर्णिमा समारोह में शामिल हुए. दुनिया में कोविड-19 महामारी के प्रभाव के कारण बुद्ध पूर्णिमा समारोह एक वर्चुअल प्रार्थना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर पीएम मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट काल में भारत बिना स्वार्थ के साथ दुनिया के साथ खड़ा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार परिस्थितियां अलग हैं, दुनिया मुश्किल वक्त से गुजर रही है. आपके बीच आना मेरे लिए सौभाग्य होता, लेकिन मौजूदा स्थिति इसकी इजाजत नहीं…
नई दिल्ली.:दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि विदेश से आने वाले यात्रियों को 14 दिन क्वारन्टीन किया जाएगा. इन लोगों को पेड क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी में रहना होगा. यानी यात्रियों को क्वारन्टीन में रहने के लिए पैसे देने होंगे. नई दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट एयरपोर्ट के पास पेड क्वॉरेंटाइन का इंतजाम करेंगे, जबकि दक्षिण पूर्व और दक्षिण जिला के जिला मजिस्ट्रेट को भी पेड क्वारन्टीन का इंतजाम करने का आदेश दिया गया है.
विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित एक प्लांट में अचानक केमिकल गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया. यहां एक बच्ची समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इसके अलावा 5000 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है. कई लोग अभी भी सड़कों पर बेहोश पड़े हुए हैं और कई आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ बता रहे हैं.घटना विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम गांव स्थित एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री की है. घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है और बाकी लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. लोगों ने आंखों में…
ट्रेन के आगमन के उपरांत प्लेटफार्म पर एक बोगी आगे एवं एक बोगी पीछे से उतारे गये श्रमिक, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया विशेष ध्यान, बनाया गया था दो निकास द्वार स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात भोजन का पैकेट एवं पानी का बोतल देने के पश्चात सम्बंधित गृह जिले हेतु चिन्हित बस में बैठाकर किया गया रवाना उपायुक्त एवं एसएसपी स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं पर लगातार रखे हुए थे नजर कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण के कारण घोषित लॉक डाउन के दौरान दक्षिण भारत में फंसे झारखंड के विभिन्न जिलों यथा पूर्वी सिंहभूम, रांची, खूंटी, हजारीबाग, चतरा, गुमला, देवघर,…
लोकडाउन में सकारात्मक खबर ग्रामीण क्षेत्र पोड़ाकोचा गांव में कार्य शुरू होने पर राज्य सरकार के प्रति ग्रामीणों में हर्ष जादूगोड़ा राज्य सरकार द्वारा चार मई को लॉकडाउन-2 की सुविधाएं जारी रहने का आदेश देने से ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों में हर्ष का माहौल हैं. राज्य सरकार द्वारा गांव में औद्योगिक इकाइयां, नगर निकाय से बाहर स्थित ईट भट्टा, क्रशर आदि इकाइयां शुरू करने के आदेश के बाद माटीगोड़ा पंचायत के कुलामारा मौजा स्थित पोड़ाकोचा गांव के ग्रामीणों में राज्य सरकार के प्रति हर्ष देखा जा रहा हैं. इस दौरान लिज मालिक सुरू सिंह का कहना है कि इस लॉक…
रेयर ग्रुप के कर्मचारी के जज़्बे को सलाम आज पूरा देश जहां कोविद 19 जैसी महामारी से जंग कर रहा वही टाटा मेन हॉस्पिटल के सभी सफाई कर्मचारी से लेकर ऑफिस स्टाफ तक हॉस्पिटल की सेवा में दिन रात लगे हुए है हॉस्पिटल के डॉक्टर नर्स के साथ ही साथ एस आई एस के सुरक्षा कर्मी दिन रात अपनी सेवा कर रहे हैं रेयर ग्रुप के ब्रांच हेड प्रदीप दास ने बताया कि हमलोग के यहाँ शुरुआती दिनों से काम में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही और ना आगे होगी सोशल डिस्टेंस का पालन नास्ता का पैकेट…
सादगी पूर्ण तरीके से 7 मई को मनाएंगे आनंद मार्ग के प्रवर्तक भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी का जन्मदिन:आचार्य चित्तस्वरूपानंद अवधूत जमशेदपुर 5 मई । लॉक डाउन के दौरान सेवा कार्य में लगे हुए सन्यासी गण एवं साधकों से संघ के महासचिव आचार्य चित्त स्वरूपानंद अवधूत ने अपने संदेश में कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न महामारी की स्थिति में लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मध्य नजर भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी का सौवाँ जन्मदिन 7 मई 2020 वैशाखी पूर्णिमा कोदुनिया के 180 देशों में फैले लाखों साधकगण अपने अपने घर पर ही मनाएंगे । वर्तमान स्थिति में…
