नई दिल्ली.:दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि विदेश से आने वाले यात्रियों को 14 दिन क्वारन्टीन किया जाएगा. इन लोगों को पेड क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी में रहना होगा. यानी यात्रियों को क्वारन्टीन में रहने के लिए पैसे देने होंगे.
नई दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट एयरपोर्ट के पास पेड क्वॉरेंटाइन का इंतजाम करेंगे, जबकि दक्षिण पूर्व और दक्षिण जिला के जिला मजिस्ट्रेट को भी पेड क्वारन्टीन का इंतजाम करने का आदेश दिया गया है.

