दीपू सिंह ने मनाया पर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्मदिन 600 जरूरतमंदों को कराया भोजन
दीपू सिंह ने सेवा 40वें दिन लगभग 600 जरूरतमंद लोगो को भोजन का पैकेट दिया साथ ही मनाया पर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्मदिन
आज दिनांक मोदी आहार के तहत भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का गरीब परिवार के बच्चों के द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और साथ ही साथ लगभग 600 जरूरत मंद गरीब परिवार को खाना भी दिया गया
दीपू सिंह ने कहा कि लगातार 40 वे दिन भी मेरा कार्यक्रम जारी रहा और आगे भी इसे जारी रखने का प्रयास करेंगे।

लॉकडाउन के दौरान दीपू सिंह समाज सेवा के क्षेत्र में समाजसेवी के रूप में अपनी छवि बनाने में सफल रहे हैं जरूरतमंद लोगों को इनके आने का इंतजार रहता है
इस कार्यकर्म को सफल बनाने में भारतीय तरुण संघ शास्त्रीनगर की महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस मौके पर कदमा के मंडल महामंत्री के पी सिंह , मनीष पांडे, भीम सिंह, बाबू लाल, सुरेश पटनायक, सुदर्शन यादव,रमेश राय एवं कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

