Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के बाजारों उतरेगा फेसबुक, व्हाट्स-एप के जरिये होगी जिओमार्ट की व्यापारिक क्रांति
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारत के बाजारों उतरेगा फेसबुक, व्हाट्स-एप के जरिये होगी जिओमार्ट की व्यापारिक क्रांति

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली. सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि रिलायंस जियो के साथ किये गये 43,574 करोड़ रुपये के सौदे से कंपनी को ऐसे उत्पाद और प्रौद्योगिकियां बनाने में मदद मिलेगी, जिन्हें दुनिया के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि फेसबुक का लक्ष्य व्हाट्सएप के संचार और भुगतान मंच का लाभ उठाते हुए जिओमार्ट के साथ मिल कर भारत में बेहतर खरीदारी और वाणिज्य अनुभव तैयार करना है.

    फेसबुक ने पिछले सप्ताह जिओ प्लेटफार्म्स में 5.7 अरब डॉलर (करीब 43,574 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है. जुकरबर्ग ने एक निवेशक कॉल के दौरान कहा, सभी उत्पाद और तकनीक जो हम उस साझेदारी (जिओ के साथ) में बनाने जा रहे हैं, वे ऐसे होंगे जिन्हें हम दुनिया भर में उपलब्ध कराना चाहते हैं. इसलिये हम इस सोच को आगे बढ़ाने के लिये उनके साथ काम करने को उत्साहित हैं. आने वाले महीने और साल में हर जगह इसे विस्तारित करेंगे.”

    उन्होंने कहा कि इस तिमाही में कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुई है, जिसने कंपनी को संकटग्रस्त वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच भी भारत में दीर्घकालिक वृद्धि की प्राथमिकता के लिये प्रतिबद्ध करने में सक्षम किया है. जुकरबर्ग ने बताया कि दुनिया में सबसे ज्यादा फेसबुक और व्हाट्सएप के उपयोगकर्ता भारत में हैं. उन्होंने कहा, हमें लगता है कि दीर्घकालिक रूप से छोटे व्यवसायों की सेवा करने और वहां वाणिज्य को सक्षम करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है.

    हमें लगता है कि जिओ द्वारा छोटे व्यवसायों के लिये पेश किये गये जिओ मार्ट और व्हाट्सएप को साथ लाकर हम भारत में लाखों दुकानों को जोड़ने जा रहे हैं और खरीदारी तथा वाणिज्य का बेहतर अनुभव बनाने जा रहे हैं.” उन्होंने कहा, पूरे भारत में लाखों छोटे व्यवसाय और दुकानें हैं, और वे (जिओमार्ट) उन्हें एक ही नेटवर्क पर लाने में मदद करना चाहते हैं, जिससे आप व्हाट्सऐप के माध्यम से संवाद कर सकेंगे और व्हाट्सऐप के माध्यम से ही ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे.” न्होंने कहा, हम यह सोचें कि जिस देश में सबसे बड़ा व्हाट्सऐप समुदाय है, वहां हम छोटे व्यवसायों को कैसे जोड़ सकते हैं और उनकी मदद कर सकते हैं, यह इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article24 घंटे में कोविड-19 के 2000 के नए केस, 73 मौतें, यह है 10 राज्यों का हाल
    Next Article EPFO की तरफ से रियायतें कंपनियों को बिना पेमेंट ECR भरने की सुविधा

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.