Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैप्टन का ऐलान-दो हफ्ते और जारी रहेगा लॉकडाउन, सुबह 7 से 11 बजे तक मिलेगी ढील
    Breaking News Headlines

    कैप्टन का ऐलान-दो हफ्ते और जारी रहेगा लॉकडाउन, सुबह 7 से 11 बजे तक मिलेगी ढील

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़: कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बुधवार को यहां राज्य में लॉकडाउन को दो हफ्ते तक और बढ़ाने का ऐलान किया. दो हफ्ते के बाद हालात को मद्देनजर रखते हुए लॉकडाउन पर आगे फैसला किया जाएगा. बता दें कि अभी पंजाब में 1 मई तक कर्फ्यू/लॉकडाउन घोषित है.

    एक अन्य बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में जारी कर्फ्यू में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ढील दी जाएगी. सुबह दी जा रही ढील के दौरान सभी रजिस्टर्ड दुकानों को खोला जा सकेगा. हालांकि माल में स्थित दुकानें नहीं खुलेंगी. दुकानों को आधे वर्करों के साथ सुबह 7 से 11 बजे तक खोला जा सकेगा. शॉपिंग माल खोलने की इजाजत नहीं रहेगी. इस दौरान सैलून आदि नहीं खोले जा सकेंगे. इस दौरान ई-कॉमर्स कंपनियां जरूरी सामानों की सप्लाई पहले की तरह जारी रख सकेंगी.

    बता दें कि राज्य कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 350 के करीब पहुंच गई गई है, जबकि अभी तक इस महामारी से राज्य के 19 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. जालंधर जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. राज्य में कोरोना की इस बढ़ती रफ्तार को देखते हुए ही राज्य सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइन्फोसिस के संस्थापक का बयान, बोले- भारत में लॉकडाउन के कारण महामारी से ज्यादा भूख से मरेंगे लोग
    Next Article महाराष्ट्र राज्यपाल के रहमो करम पर टिकी है अब उद्धव ठाकरे की कुर्सी

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.