भारत सेवाश्रम संघ सबर नगर के संचालक से तंग आकर बालिका आवासीय विद्यालय के तीन शिक्षिकाओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। प्रखंड के भारत सेवाश्रम संघ सबरनगर के संचालक द्वारा काफी दिनों से दुर्व्यवहार से तंग आकर संघ के सबरनगर बालिका आवासीय विद्यालय की तीन शिक्षिकाओं ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। धरना के उपरांत बीडीओ के नाम ज्ञापन सीओ निकीता बाला को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि हम तीन शिक्षिकाएं क्रमशः शंकुतला मार्डी,मंजुरी मुंडा व दीपा हेंब्रम भारत सेवाश्रम संघ सबरनगर स्थित बालिका आवासीय विद्यालय में कार्यरत…
Author: Nizam Khan
तमिलनाडु में गाय के हमले से झारखंडी श्रमिक की मौत * कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट के बाद शव लाने और आर्थिक मदद की प्रक्रिया तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता चाकुलिया थाना क्षेत्र के कातरा पाड़ा निवासी जादूनाथ सोरेन की तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले के करबल्ली गांव में काम के दौरान गाय के हमले से मृत्यु हो गई। वे लगभग 15 दिन पहले खेत में काम करने के लिए वहाँ गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेने…
बिक्रमपुर व पांचकुड़ी में मुहर्रम के अवसर पर अखाड़ा में नहीं पहुंच पाए आदर्श विधानसभाध्यक्ष, फिर भी निभाई सामाजिक जिम्मेदारी,किया खेद प्रकट निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र के बिक्रमपुर तथा पांचकुड़ी गांव में मुहर्रम के अवसर पर आयोजित अखाड़ा कार्यक्रम में इस बार विशेष तैयारी की गई थी। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह चरम पर था। हर वर्ग के लोगों ने मिल-जुलकर इस धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को सजाने-संवारने में भागीदारी निभाई। परंतु इस बार राज्य के विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो भारी व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सके। हालांकि उनका वहाँ शारीरिक रूप से…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सिराज अंसारी जामताड़ा जामताड़ा। दिनांक 08 जुलाई 2025 को कल्याण अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने की। बैठक में अस्पताल प्रबंधन, रोगी कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने समिति द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में सुदृढ़ व्यवस्था, बेहतर सेवाएं और रोगियों की सुविधा के लिए विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में…
डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों को अध्ययन में करेगी मदद राष्ट्र संवाद संवाददाता, साहिबगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुकी शहर के बंगाली टोला स्थित ज्ञानकोष क्लासेस ने सोमवार को अपनी प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस विशेष अवसर पर एक भव्य सामारोह का आयोजन किया गया। जहां शैक्षणिक जगत के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सतीश चन्द्रा, विशिष्ट अतिथि मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काट कर किया। संस्था के निदेशक गौरव कुमार ने बताया की यह डिजिटल लाइब्रेरी…
स्वागत समारोह अयोजित कर किया गया अभिनंदन राष्ट्र संवाद संवाददाता, साहिबगंज। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय ऊमर वैश्य महासभा की प्रथम बैठक सह स्वागत सामारोह स्थानीय एल. सी. रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साहिबगंज जिला समिति के संरक्षक भोलानाथ साह ने किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय ऊमर वैश्य महासभा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासित जीवन शैली ही सफलता का मूल मंत्र है। चाहे वह छात्र जीवन हो, या राजनीतिक जीवन, या फिर सामाजिक जीवन। व्यक्ति में अनुशासन, धैर्य एवं लगन हो तो सफलता…
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक ,राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव भी रहे मौजूद राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत किया गया। बैठक में उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने तथा विश्वसनीयता में सुधार लाने हेतु मान्यता प्राप्त…
उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण अस्पताल प्रबंधन समिति की हुई बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कल्याण अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की साथ ही पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सुदृढ़ अस्पताल प्रबंधन, रोगी कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में गुणात्मक सुधार लाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने विभिन्न रेनोवेशन कार्य, मटेरियल सप्लाई, बेसिक रिहैबिटशन, इलेक्ट्रिफिकेशन, एस्टेब्लिशमेंट ऑफ डेंटल क्लिनिक, आई क्लीनिक,…
राष्ट्र संवाद संवाददाता देवघर: भूतपूर्व प्रधानमंत्री और तत्कालीन युवा तुर्क चंद्रशेखर की स्मृति में कुछ बात जेहन में है जो कुछ अपने बड़े भाई कृष्णा नंद झा उर्फ पागो जी से सुना था आपके सामने प्रस्तुत करना चाह रहा हूं कि चंद्रशेखर का नाता सदैव संथाल परगना से रहा था क्योंकि यह समाजवादियों का गढ़ रहा था देवघर विधानसभा तत्कालीन बांका लोकसभा का अंग था और बांका लोकसभा से से मधु लीमये बाद में जॉर्ज फर्नांडीज जैसे दिग्गज नेता चुनाव हार गए थे। यह बात चंद्रशेखर के जेहन में हमेशा थी। और समाजवादियों के संघर्ष के दिनों में उन्होंने यहां…
राष्ट्र संवाद संवाददाता देवघर। कास्टर टाउन स्थित गोपाल कृष्ण मंदिर का 38वां वार्षिक स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मंदिर की स्थापना स्व. गीता देवी तुलस्यान ने की थी। मंदिर का स्थापना दिवस कार्यक्रम 7 जुलाई तक चलेगा। मौके पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें देवघर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। रविवार से 24 घंटे का अष्टयाम अखंड कीर्तन शुरू हुआ, जिसका समापन 7 जुलाई को दोपहर में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में शंकर तुलसियान, अभिषेक तुलसियान, ज्योत्स्ना तुलसियान, खुशी तुलसियान, गोपाल कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मी मिश्रा, राजेश मिश्रा, भजन गायक कलाकार झलक महाराज,…
