Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर के गोलमुरी गोलचक्कर के समीप स्थित प्रतीक पावर मिल में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और प्रबंधन को दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के बाद भड़की थी। आग की लपटें तेजी से फैलने लगी थीं, लेकिन कर्मचारियों की सतर्कता और समय पर किए गए प्रयासों से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने भी स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया।

    घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने से मिल के कुछ विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि आग को समय रहते बुझा लिया गया, अन्यथा मिल में भारी मात्रा में मौजूद मशीनरी और अन्य सामान को बड़ा नुकसान पहुंच सकता था।

    फिलहाल प्रबंधन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत प्रणाली की जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
    Next Article स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    Related Posts

    युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल, 35 अभ्यर्थियों को दिया गया हाउसकीपिंग का प्रशिक्षण

    November 23, 2026

    10 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    November 23, 2026

    नाबालिग लड़की अपहरण मामले में अपहृता बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल, 35 अभ्यर्थियों को दिया गया हाउसकीपिंग का प्रशिक्षण

    10 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    नाबालिग लड़की अपहरण मामले में अपहृता बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    बेगूसराय के 12 विद्यालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाए गए

    नहर का जल निकासी मार्ग बंद, जलजमाव से किसानों की बढ़ी परेशानी

    सिमरिया धाम मात्र तीर्थ स्थल नहीं है, भारतीय संस्कृति का जीता जागता स्थल हैं:अश्वनी चौबे।

    सतीश कुमार ने प्रखंड प्रमुख का कार्यभार संभाला।चैंबर में हुआ स्वागत।

    बकरी चोरी का विरोध करने पर मालिक का लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, सात खस्सी व एक बकरी लेकर फरार हुए बदमाश

    विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगा चार वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा, बीडीओ को सौंपा सामूहिक त्यागपत्र

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 108 वाहन जब्त, 17 एफआईआर; 1.31 करोड़ का जुर्माना वसूला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.