Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर में एक युवक द्वारा कथित तौर पर वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि मृतक के परिजनों ने युवक की महिला मित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

    मृतक की पहचान बागुननगर रोड नंबर-3 निवासी 33 वर्षीय सावन कर्मकार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सावन का बिरसानगर रोड नंबर-4 की रहने वाली एक महिला के साथ लंबे समय से संबंध था। दोनों पहले से विवाहित थे और उनके बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि सावन अपने परिवार से अलग रह रहा था और महिला के साथ उसके संबंध को लेकर दोनों परिवारों में भी चर्चा होती रहती थी।
    परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से सावन और महिला के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात भी दोनों के बीच इसी विषय को लेकर बातचीत हुई थी। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान सावन ने महिला को वीडियो कॉल किया। इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठाने की बात कही और कुछ देर बाद फंदे से झूल गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही महिला मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक सावन अचेत अवस्था में था। सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए मर्सी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
    घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के परिजन इस पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए महिला मित्र की भूमिका की जांच की मांग कर रहे हैं।

    सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अकरम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस वीडियो कॉल के रिकॉर्ड, मोबाइल फोन के डाटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित
    Next Article जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    Related Posts

    सत्ता में भाजपा, फिर भी उपेक्षित क्यों महसूस कर रहा है वर्षों तक संघर्ष करने वाला कार्यकर्ता?

    October 3, 2026

    फ्लैट देने के नाम पर 70.66 लाख की ठगी, बिल्डर शामराव शिंदे नवी मुंबई से गिरफ्तार

    October 3, 2026

    अंधेरे से नहीं, अंधेरे में रखने वालों से बचो!

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सत्ता में भाजपा, फिर भी उपेक्षित क्यों महसूस कर रहा है वर्षों तक संघर्ष करने वाला कार्यकर्ता?

    फ्लैट देने के नाम पर 70.66 लाख की ठगी, बिल्डर शामराव शिंदे नवी मुंबई से गिरफ्तार

    अंधेरे से नहीं, अंधेरे में रखने वालों से बचो!

    कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने टाली बड़ी हवाई त्रासदी

    कैप्टन स्मित मछार: विमान हादसे में आस्था और साहस की प्रेरणादायक कहानी

    भारत की विविध पहचान बेहतर दुनिया बनाने में योगदान दे सकती है : आरएसएस प्रमुख भागवत

    अराधना मिश्रा उप्र कांग्रेस की नयी अध्यक्ष नियुक्त, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष

    कुकड़ू में टाटा पावर की प्रस्तावित परियोजना ठप

    गांधी-शास्त्री जयंती

    गांधी जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.