Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत सेवाश्रम संघ सबर नगर के संचालक से तंग आकर बालिका आवासीय विद्यालय के तीन शिक्षिकाओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया
    Breaking News झारखंड

    भारत सेवाश्रम संघ सबर नगर के संचालक से तंग आकर बालिका आवासीय विद्यालय के तीन शिक्षिकाओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत सेवाश्रम संघ सबर नगर के संचालक से तंग आकर बालिका आवासीय विद्यालय के तीन शिक्षिकाओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका। प्रखंड के भारत सेवाश्रम संघ सबरनगर के संचालक द्वारा काफी दिनों से दुर्व्यवहार से तंग आकर संघ के सबरनगर बालिका आवासीय विद्यालय की तीन शिक्षिकाओं ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। धरना के उपरांत बीडीओ के नाम ज्ञापन सीओ निकीता बाला को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि हम तीन शिक्षिकाएं क्रमशः शंकुतला मार्डी,मंजुरी मुंडा व दीपा हेंब्रम भारत सेवाश्रम संघ सबरनगर स्थित बालिका आवासीय विद्यालय में कार्यरत हैं। बीते काफी दिनों से आश्रम के संचालक सह प्रभारी मोबीन महाराज द्वारा हमलोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। 7 जुलाई को रोबिन महाराज द्वारा हमलोगों को पढ़ाने से रोका गया। रोबिन महाराज द्वारा हमें गाली गलौज व धमकी देकर जबरन स्कूल के गेट से बाहर निकाल दिया गया। इनके प्रताड़ना से हम शिक्षिकाओं भयभीत हैं। हमलोगों ने निर्णय लिया है कि महाराज के विरुद्ध प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कारवाई और न्याय नहीं मिलने तक हमलोग लगातार आंदोलन करेंगे। उन्होंने महाराज के धमकी और प्रताड़ना से सुरक्षा देने की मांग किया है।

    ** महाराज के विरुद्ध लगे आरोप की जांच कर कार्रवाई हो : पंसस

    शिक्षिकाओं के साथ महाराज द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार की ग्वालकाटा पंचायत के पंसस सीताराम हांसदा ने निंदा किया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी महिला शिक्षिका के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाराज द्वारा अभिभावक बैठक बुलाकर सबके सामने में इन शिक्षिकाओं को बेईज्जत करते है। बैठक में जनप्रतिनिधि को भी गाली देते है, इससे साफ प्रतीत होता है कि महाराज का मंसा ठीक नहीं है। छात्रोंआ एवं अभिभावक को गुमराह किया जाता है। मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि जांच कर ऐसे महाराज के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाए। रोबिन महाराज को भारत सेवाश्रम संघ सबरनगर से हटाया जाए।

    ** वरीय पदाधिकारी को सूचित कर महाराज के विरुद्ध निर्णय लिया जाएगा : सीओ

    शिक्षिकाओं द्वारा रोबिन महाराज के विरुद्ध बुधवार को दिए धरना और ज्ञापन सौंपने उपरांत सीओ ने मामले की विस्तार से जानकारी ली, तदुपरांत सीओ ने कहा कि इस मामले को वरीय पदाधिकारी को सूचित कर महाराज के विरुद्ध निर्णय लिया जाएगा।

    ** शिक्षिकाओं से छात्र नाराज : रोबिन महाराज

    तीन शिक्षिकाओं द्वारा रोबिन महाराज के विरुद्ध लगाए आरोप पर उन्होंने कहा कि शिक्षिका शंकुतला मार्डी,मंजुरी मुंडा व दीपा हेंब्रम से छात्राएं नाराज हैं। छात्राओं के अभिभावक भी शिक्षिकाओं के रवैए से खिलाफ में हैं। शिक्षक अभिभावक बैठक में निर्णय लिया गया कि इन शिक्षिकाओं को स्कूल में नहीं रखा जाएगा। इसलिए मनगढ़ंत आरोप लगाया जा रहा है।
    आवश्यक न्यूज

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु में गाय के हमले से झारखंडी श्रमिक की मौत
    Next Article नहीं चला सत्ता पक्ष भूमाफियों का झूठ , न्यायालय दी जमानत ,जेल से रिहा हुए भूषण पहाड़िया

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.