Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक ,राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव भी रहे मौजूद
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक ,राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव भी रहे मौजूद

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 8, 2025Updated:July 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक ,राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव भी रहे मौजूद

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने तथा विश्वसनीयता में सुधार लाने हेतु मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति हेतु भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा सुविधा प्रदान की गई है, जिसके लिए आवश्यक निर्देश एवं प्रपत्र उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट के नियुक्ति करने के लिए अपील किया ताकि निर्वाचन संबंधित विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बरकरार रहे। वहीं इस क्रम में उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं कई बिंदुओं पर समुचित कार्रवाई हेतु भरोसा दिलाया। उन्होंने आगे कहा कि कई ऐसे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के द्वारा बूथ लेवल एजेंट की प्रतिनियुक्ति नहीं हो पाती है, नतीजतन कई तरह की समस्या होती है, जिसके लिए उन्होंने सभी दलों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर अपने बूथ लेवल एजेंट की प्रतिनियुक्ति जरूर करें, इसके अलावा कहा कि बीएलओ के संपर्क में रहें।

    वहीं इस दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 08 नाला श्रीमती पूनम कच्छप, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 09 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभी दलों के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकार प्रदान की।

    *_इस मौके पर_* अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण अस्पताल प्रबंधन समिति की हुई बैठक
    Next Article अरविंद कुमार गुप्ता बने झारखंड प्रदेश प्रभारी

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने ‘मौत का घर’, मरम्मत की मांग तेज

    April 12, 2026

    तुरामडीह माइंस के गोद में अवस्थित होने के बावजूद डीएमएफटी फंड से विद्यालय का निर्माण नहीं, दर्जन भर विद्यालय जर्जर

    April 12, 2026

    जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम निर्माण के लिए मेयर से मिला नासस का प्रतिनिधिमंडल

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने ‘मौत का घर’, मरम्मत की मांग तेज

    तुरामडीह माइंस के गोद में अवस्थित होने के बावजूद डीएमएफटी फंड से विद्यालय का निर्माण नहीं, दर्जन भर विद्यालय जर्जर

    जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम निर्माण के लिए मेयर से मिला नासस का प्रतिनिधिमंडल

    आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से डायोसिस स्तरीय सेमिनार का आयोजन

    गुप्त सूचना पर कार्रवाई, अवैध बालू लदा हाईवा जब्त; चालक हिरासत में

    मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव में गूंजा वीर रस, कलाकारों ने बिखेरा रंग

    आसनबनी पंचायत की एएनएम सुप्रिया दत्त को भावभीनी विदाई

    भुगतान विवाद में उग्र हुए रैयतदार, जेसीबी से तोड़ी प्लॉटिंग, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप

    तकनीकी जांच से खुला अपहरण का राज, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद हुई नाबालिग

    SIT की सटीक कार्रवाई: पुल निर्माण कंपनी से लेवी मांगने वाला गिरोह ध्वस्त, 7 शातिर अपराधी हथियारों संग गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.