डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों को अध्ययन में करेगी मदद
राष्ट्र संवाद संवाददाता,
साहिबगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुकी शहर के बंगाली टोला स्थित ज्ञानकोष क्लासेस ने सोमवार को अपनी प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस विशेष अवसर पर एक भव्य सामारोह का आयोजन किया गया। जहां शैक्षणिक जगत के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सतीश चन्द्रा, विशिष्ट अतिथि मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काट कर किया।
संस्था के निदेशक गौरव कुमार ने बताया की यह डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, पाठ्यक्रम आधारित नोट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उत्कृष्ट संसाधन प्रदान करेगी। सामारोह के दौरान मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इसे जिले के शैक्षणिक विकास के लिए प्रेरणास्रोत बताया। यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल मानी जा रही है।

