राष्ट्र संवाद संवाददाता
देवघर। कास्टर टाउन स्थित गोपाल कृष्ण मंदिर का 38वां वार्षिक स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मंदिर की स्थापना स्व. गीता देवी तुलस्यान ने की थी। मंदिर का स्थापना दिवस कार्यक्रम 7 जुलाई तक चलेगा। मौके पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें देवघर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। रविवार से 24 घंटे का अष्टयाम अखंड कीर्तन शुरू हुआ, जिसका समापन 7 जुलाई को दोपहर में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में शंकर तुलसियान, अभिषेक तुलसियान, ज्योत्स्ना तुलसियान, खुशी तुलसियान, गोपाल कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मी मिश्रा, राजेश मिश्रा, भजन गायक कलाकार झलक महाराज, शम्भू आमिन साहब, रवि गुप्ता, मतिंद्र जजवाड़े, मंदिर के सेवक वासुकी पंडित, चन्द्र किशोर, एवं शम्भू सिंह आदि का योगदान रहा। मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा और श्रृंगार भी किया गया।

