राष्ट्र संवाद संवाददाता देवघर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सी०डब्ल्यू० सी० के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के० राजू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा पर दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। प्रभारी के साथ ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह तथा पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख भी दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पर पहूंचे। झारखंड आगमन पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह-राज्य समन्वय समिति झारखंड सरकार के सदस्य केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में प्रदेश नेताओं के साथ देवघर जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश,जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय तथा सैकड़ों पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने देवघर एयरपोर्ट…
Author: Nizam Khan
राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा जामताड़ा: नारायणपुर प्रखंड के नारोडीह गांव में आज डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, सिदो-कान्हो विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति प्रो. (डॉ.) कुनुल कंदीर, उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने विधिवत नारियल फोड़कर एवं भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। मौके पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह डिग्री कॉलेज उनके अथक प्रयासों का परिणाम है। लंबे समय से नारायणपुर क्षेत्र में कॉलेज की मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो रही है।…
राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में एक साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं को विभागीय मापदंडों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी, रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई और कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान ऊषा डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के सामने अल्ट्रासाउंड क्लीनिक खोलने के लिए दिए गए आवेदन पर चर्चा की गई और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा निबंधन मद में प्राप्त राशि से आईईसी गतिविधियों को गति देने के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टास्क फोर्स, रोगी कल्याण समिति एवं जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में रूटीन टीकाकरण, मिजिल्स-रुबेला एलिमिनेशन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कालाजार, कुपोषण, टीबी उन्मूलन, स्टॉप डायरिया कैंपेन 2025 सहित तमाम बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई और जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी चिकित्सक ड्यूटी के दौरान अगर कहीं और सेवा में लिप्त पाए जाते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कड़ी कार्रवाई की…
भवन एवं अन्य निर्माण मजदूर संघ की बैठक मजदूरों की समस्याओं पर हुआ विस्तृत मंथन राष्ट्र संवाद संवाददाता सुनील चिंचोलकर मुंगेली,बिलासपुर। भवन एवं अन्य निर्माण मजदूर संघ की बैठक ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघमुडा उद्यान (नर्सरी) के प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुंगेली जिला प्रभारी गीता सोनी थीं। अध्यक्षता अध्यक्ष सुमित सोनवानी ने की। गीता सोनी ने कार्य विस्तार एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं की जानकारी दी और आगामी अधिवेशन पर विचार विमर्श किया। बैठक में निर्माण श्रमिक एवं संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व महामंत्री समेत 35 लोग उपस्थित थे। बैठक का मुख्य…
राष्ट्र संवाद मथुरा ब्यूरो मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव)। मोबाइल, लैपटॉप का स्क्रीनिंग टाइम आंखों की कोशिकाओं पर बुरा असर डाल रहा है। इसका असर बच्चों की रंगों को पहचानने की क्षमता पर पड़ रहा है। वे कलर ब्लाइंडनेस जैसी समस्या की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सामान्य आंख का आकार 20 से 23 मिलीमीटर और पुतली का आकार 10 से 12 मिलीमीटर होता है। परंतु अब कई बच्चों में आंखों का आकार 18 से 19 मिलीमीटर और पुतली का आकार 8 से 9 मिलीमीटर तक देखा जा रहा है। यह बदलाव आंखों की सेहत के…
राष्ट्र संवाद मथुरा ब्यूरो मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव) I मथुरा व गोवर्धन में चल रहे मुंडिया पूर्णिमा गोवर्धन मेला में आने वाले तीर्थयात्रियों को लाने और वापस ले जाने के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है जिसमे 80 ट्रिप मेला स्पेशल ट्रेन और 70 ट्रिप के लिए ट्रेनों को विस्तृत किया गया है | ट्रेनों में लगभग 40 अतिरिक्त कोच लगाकर तीर्थ यत्रियो को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है | प्रतिदिन 80- 90 हजार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा हैंl मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा लगातार मॉनिटरिंग…
राष्ट्र संवाद कमाल अहमद रानी चटर्जी,तनुश्री, राकेश बाबू, प्रशांत सिंह, ललित उपाध्याय,विद्या सिंह, शमशीर सहित कई हस्तियां कर रही है अभिनय भिलाई :- भोजपूरी फिल्मों के बेहतरीन निर्देशक मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित तथा संदीप सिंह, मंजुल ठाकुर द्वारा निर्मित व अरविंद तिवारी द्वारा लिखित आद्या फिल्म्स एन्टरटेनमेंट के बेनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म परिणय-सूत्र की शूटिंग इन दिनो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ के पास पास बड़े ही जोर शोर से चल रही है। इस फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर पार्थ मिश्रा है। फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर ने हमारे संवाददाता को बताया कि यह जो फिल्म बन रही है, यह…
राष्ट्र संवाद कमाल अहमद मूसलाधार बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर,बाढ़ में फंसे 32 लोगों को SDRF ने किया रेस्क्यू दुर्ग/भिलाई:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण दुर्ग से बहने वाली शिवनाथ नदी उफान पर है। इसकी वजह से बाढ़ के हालात बनते जा रहे हैं। जिला प्रशासन में नदी के किनारे वाले गांव में अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि नदी के हालात को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी लगा दिया गया है। नदी किनारे के गांव में ईंट भट्ठा…
