जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई
राष्ट्र संवाद संवादाता
जिसमें स्वर्गीय श्री दुर्गा माता के पत्नी और इचागढ़ की विधायक सविता महतो समय पूरे परिवार के लोगों ने पहले श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद झामुमो के विधायक एवं सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की निर्मल महतो क्रिकेट स्टेडियम मे स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए झामुमो के कई विधायक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
वही स्वर्गीय सुधीर महतो की पुत्री स्नेहा महतो ने कहा कि मेरे पिता का सपना आज इस स्टेडियम के माध्यम से साकार हो रहा है। जहां से कई खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर हमारे शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में कई ऐसे महिला खिलाड़ी भी है जिन्होंने झारखंड टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की है

