Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन, सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश
    Uncategorized

    साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन, सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में एक साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

    बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं को विभागीय मापदंडों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बैठक में बीपीओ-मनरेगा, सभी कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक, ग्राम रोजगार सेवक (जीआरएस), BFT (ब्लॉक फैसिलिटेशन टीम) के सदस्य एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। सभी कर्मचारीयों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की स्थिति की जानकारी दी और कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।

    बीडीओ ने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों का चयन पारदर्शी तरीके से करते हुए उन्हें यथाशीघ्र आवास उपलब्ध कराया जाए। बैठक का उद्देश्य योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ-साथ लाभुकों तक योजना का लाभ सुनिश्चित करना था।

    प्रखंड स्तर पर इस प्रकार की नियमित समीक्षात्मक बैठक से योजनाओं की पारदर्शिता, गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट पर जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
    Next Article जिले के नारायणपुर प्रखंड के नारोडीह गांव में आज डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास समारोह आयोजित

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली

    June 16, 2026

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.