Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंडिया पूर्णिमा गोवर्धन मेला में स्पेशल ट्रेनो का सुरक्षित परिचालन परिचालन टीम,वाणिज्यक टीम और आरपीएफ द्वारा मेला कंट्रोल रूम से हर पल स्थिति का लिया जा रहा जायजा
    Breaking News झारखंड

    मुंडिया पूर्णिमा गोवर्धन मेला में स्पेशल ट्रेनो का सुरक्षित परिचालन परिचालन टीम,वाणिज्यक टीम और आरपीएफ द्वारा मेला कंट्रोल रूम से हर पल स्थिति का लिया जा रहा जायजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद मथुरा ब्यूरो

    मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव) I मथुरा व गोवर्धन में चल रहे मुंडिया पूर्णिमा गोवर्धन मेला में आने वाले तीर्थयात्रियों को लाने और वापस ले जाने के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है जिसमे 80 ट्रिप मेला स्पेशल ट्रेन और 70 ट्रिप के लिए ट्रेनों को विस्तृत किया गया है | ट्रेनों में लगभग 40 अतिरिक्त कोच लगाकर तीर्थ यत्रियो को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है | प्रतिदिन 80- 90 हजार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा हैंl
    मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है | गुरु पूर्णिमा गोवर्धन मेला स्पेशल ट्रेन की अबाध व सुरक्षित परिचालन को सुनिश्चित करने के क्रम में परिचालन टीम और मेला कंट्रोल रूम से हर पल स्थिति का जायजा लिया जा रहा है । भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के ठहराव के समय में भी इजाफा किया गया है । सुरक्षा की दृष्टि से इस बार पर्याप्त रेलवे पुलिस बल लगाया गया है तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है एवं कंट्रोल रूम से अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है | तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पांडाल, पेयजल, साफ-सफाई,सुरक्षा एवं यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त शौचालय एवं आतिथ्य,चिकित्सा सुविधा एवं एंबुलेंस आदि की व्यवस्था की गई है |

    टिकट चेकिंग कर्मचारियों व आरपीएफ का सराहनीय कार्य
    गुरु पूर्णिमा गोवर्धन मेले में आए एक तीर्थयात्री जो गोवर्धन स्टेशन पर घायल हो गया था l टिकट चेकिंग कर्मचारियों व आरपीएफ द्वारा त्वरित सहायता और प्राथमिक उपचार देकर यात्री की सहायता की गई | यात्री ने रेलवे परिवार का आभार व्यक्त किया और रेलवे परिवार द्वारा किये गये सहायता की तारीफ की | वाणिज्य विभाग व आरपीएफ के कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सेवा और सुरक्षित तरीके से क्राउड को मैनेज किया जा रहा है ।

    स्काउट्स & गाइड्स एवं रेलवे कर्मचारियों द्वारा तीर्थ यात्रियों की सहायता की जा रही
    स्काउट्स एवं गाइड्स एवं रेलवे कर्मचारियों द्वारा गुरु पूर्णिमा मेला में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सहायता की जा रही है| स्काउट्स एवं गाइड्स के द्वारा मथुरा जं. स्टेशन पर खोया-पाया एवं प्राथमिक सहायता बूथ के माध्यम से भीड़ में खोये हुए श्रद्धालुओं/ यात्रियों को अपने परिजनों से वापिस मिलवाने का काम किया जा रहा है, इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा एवं गोवर्धन मेला 2025 के दौरान मथुरा जं. स्टेशन पर स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल द्वारा संचालित खोया पाया केंद्र पर मुरैना निवासी उदयवीर जी आए और उनके द्वारा बताया कि उनकी पत्नी श्री मती मल्ला देवी एवं साथीगण मेले के कारण बिछड़ गए है। जिस पर स्काउट्स के सदस्यों द्वारा तत्परतापूर्वक उद्घोषणा के माध्यम से संदेश प्रसारित करा कर, उनकी पत्नी एवं परिवारजन को उनसे मिलवाया।
    यात्रियों की सुविधा के लिए रेल कर्मी ट्रेन से लेकर प्लेटफार्म और प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन के हर इलाके में मुस्तैदी से तैनात है| मेले में आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को रेलवे द्वारा सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंजुल ठाकुर के निर्देशन में बन रही फिल्म परिणय सूत्र की प्रतापगढ में जोर शोर से चल रही है शूटिंग
    Next Article मोबाइल की लत दे रही कलर ब्लाइंडनेस का रोग

    Related Posts

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.