सांसद दुल्लू महतो और प्रिंस खान के कथित संबंधों की जांच की मांग, डीजीपी को लिखा गया पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। धनबाद सांसद दुल्लू महतो और फरार अपराधी प्रिंस खान के बीच कथित संबंधों की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा को पत्र लिखा गया है। यह पत्र धनबाद निवासी शुभम कुमार यादव द्वारा भेजा गया है। पत्र में शुभम कुमार ने दावा किया है कि हाल के दिनों में मीडिया और पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि कुख्यात अपराधी प्रिंस खान पाकिस्तान में रहकर रंगदारी का नेटवर्क चला रहा है।…
Author: dhiraj Kumar
रामगढ़ पंचवटी अपार्टमेंट में लाखों की चोरी का खुलासा, रामगढ़ पुलिस ने गैंग का किया भंडाफोड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंचवटी अपार्टमेंट में लाखों रुपये की चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी में शामिल दो आरोपियों के साथ-साथ एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गैंग पहले भी मोबाइल टावरों से लाखों रुपये के केबल काटकर चोरी कर चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से केबल तार, कॉपर वायर समेत अन्य सामान बरामद…
गिरिडीह कोर्ट के बाहर प्रेम विवाह को लेकर हंगामा, दोनों पक्ष आमने-सामने राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह। गिरिडीह कोर्ट परिसर के बाहर प्रेमी युगल के विवाह को लेकर दोनों पक्षों के परिजनों के बीच जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष जहां इस शादी को मान्यता देने के पक्ष में है, वहीं दूसरे पक्ष के लोग इसका विरोध कर रहे हैं, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि राजधनवार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों और युवती के परिजनों…
यूसिल यूनिफॉर्म विवाद: श्रमायुक्त ने सीएमडी को 7 अप्रैल को किया तलब राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : यूसिल कर्मियों का वर्ष 2018 से लंबित यूनिफॉर्म का मामला अब श्रम विभाग तक पहुंच गया है। कंपनी प्रबंधन द्वारा यूनिफॉर्म उपलब्ध नहीं कराने से नाराज श्रमिक संगठनों की शिकायत पर चाइबासा के सहायक श्रमायुक्त शुभक संजीव ने यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. कंचम आनंद राव को 7 अप्रैल को लेबर कोर्ट में उपस्थित होकर पक्ष रखने का नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई जादूगोड़ा लेबर यूनियन, यूरेनियम कामगार यूनियन और भारतीय मजदूर संघ की शिकायत के बाद की गई है।…
अरुणाचल में गूंजी जमशेदपुर की धमक, राज्यपाल ने डॉ. त्रिपुरा झा को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अरुणाचल प्रदेश के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा विनिमय कार्यक्रम’ में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. त्रिपुरा झा को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। डॉ. झा वर्तमान में यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग (बी.एड.) की विभागाध्यक्ष हैं तथा इग्नू की कोऑर्डिनेटर के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। अपनी विद्वत्ता और सादगी के लिए जानी जाने वाली डॉ. झा…
धनबाद चंबल एक्सप्रेस में नशाखुरानी गैंग का पर्दाफाश, साधु वेश में वारदात करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार। राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद से एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है, जहां चंबल एक्सप्रेस में हुई नशाखुरानी की वारदात का रेलवे सुरक्षा बल ने पर्दाफाश कर दिया है। लंबी तकनीकी जांच, कई राज्यों में फैले CCTV फुटेज के विश्लेषण और लगातार पीछा करने के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा मामला 10-11 मार्च की रात का है। घटना गाड़ी संख्या 20975 चंबल एक्सप्रेस के जनरल कोच की है, जहां 30 वर्षीय शिवानी अपने पति के साथ धनबाद से बांदा…
उड़ान योजना को 10 साल का विस्तार, झारखंड के जमशेदपुर, बोकारो और देवघर को मिला लाभ राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची/नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने वाली ‘उड़ान’ (UDAN) योजना को अगले 10 वर्षों के लिए विस्तार देने का फैसला किया है। इस निर्णय से झारखंड को भी बड़ा लाभ मिलने जा रहा है, जहां जमशेदपुर, बोकारो और देवघर को योजना के तहत शामिल किया गया है। उड़ान योजना का उद्देश्य छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ना और आम लोगों के लिए सस्ती हवाई यात्रा सुनिश्चित करना है। विस्तार के बाद इन शहरों से…
इंसानियत के खिलाफ संगठित अपराध का काला सच 1996-97 में जमशेदपुर भी किडनी रैकेट को लेकर राष्ट्रीय सुर्खियों में रहा था देवानंद सिंह कानपुर में उजागर हुआ किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था, निगरानी तंत्र और सामाजिक असमानताओं पर गहरा सवाल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को लालच देकर उनकी किडनी कम कीमत पर ली गई और फिर मरीजों को कई गुना अधिक रकम में बेची गई। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इंसानियत के मूल्यों के खिलाफ भी एक गंभीर अपराध है। सबसे चिंताजनक…
जया किशोरी की कथा में उमड़ा जनसैलाब, रघुवर दास व बन्ना गुप्ता सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “नानी बाई रो मायरो” धार्मिक कथा के दूसरे दिन बुधवार को साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या जया किशोरी ने व्यासपीठ से अपनी सुमधुर वाणी में कथा का वर्णन करते हुए भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। उनके प्रवचन, भजन और जीवन मूल्यों पर आधारित संदेशों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कथा के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और…
उत्कल एसोसिएशन का उड़िया महोत्सव: संस्कृति, कला और परंपरा की झलक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उत्कल एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर में भव्य उड़िया महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कला का आकर्षक प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ओड़िया समाज के लोग शामिल हुए और उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। महोत्सव के दौरान पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने ओडिशा की लोक संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। साथ ही विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से ओड़िया…
