श्री राम छठी महोत्सव पर भक्ति की बही धारा, भजन-सोहर और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर कमेटी के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की छठी महोत्सव का भव्य आयोजन कांवरिया धाम मंदिर परिसर में किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। महोत्सव के दौरान अनिल सिंह की टीम द्वारा पारंपरिक सोहर गायन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति गीतों और राम नाम के संकीर्तन से माहौल पूरी तरह…
Author: dhiraj Kumar
बारीडीह में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, कार्यकर्ताओं में उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बारीडीह मंडल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का बुधवार को समापन हुआ। हिंदुस्तान मित्रमंडल सभागार में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में कुल 8 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। रघुवर दास ने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को हर…
रक्तदान में कीर्तिमान, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को प्रथम पुरस्कार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : वोलेंटियर ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (वीबीडीए) के 39वें वार्षिक समारोह में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सम्मान ग्रहण किया। गौरतलब है कि 3 मार्च को आयोजित रक्तदान शिविर में यूनियन ने एक ही दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रह कर कीर्तिमान स्थापित किया था। इस उपलब्धि का श्रेय यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों, प्रबंधन,…
सुवर्णरेखा नदी में मछलियों की सामूहिक मौत, प्रदूषण पर उठे गंभीर सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर से होकर बहने वाली सुवर्णरेखा नदी में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत का मामला सामने आया है। अनुमान है कि करीब 4 क्विंटल से अधिक मछलियां मृत अवस्था में पाई गईं। भुइंयाडीह लाल भट्ट नदी किनारे स्लम बस्ती के पास बड़ी संख्या में मृत मछली पाई गई है सुबह जब बस्ती के लोग नदी किनारे पहुंचे, तब उन्होंने बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियों को किनारे पर जमा देखा। इन मछलियों का वजन लगभग 250 ग्राम से लेकर डेढ़ किलोग्राम तक बताया जा…
जमशेदपुर में ‘दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन, छात्रों को मिला आधुनिक अध्ययन का नया केंद्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन उपायुक्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने लाइब्रेरी की व्यवस्था और सुविधाओं का अवलोकन किया तथा इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के लिए एक…
चापड़ हमले में घायल युवक की मौत, परिजनों का थाने पर प्रदर्शन, आरोपी फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में 24 फरवरी को हुए हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया. गोलमुरी थाना क्षेत्र निवासी कमलजीत सिंह ने बीती रात दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को मिलन नामक युवक ने उन पर चापड़ से जानलेवा हमला किया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए पहले रिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में एमजीएम अस्पताल रेफर…
गोविंदपुर में मजदूर सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का गठन राष्ट्र संवाद संवाददाता एटक के झंडे तले “टेल्को मजदूर यूनियन” का 22 बां सम्मेलन गोविंदपुर के कार्यालय में कॉम राम अयोध्या राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए एटक के उप – महासचिव कॉम हीरा अरकने ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्र की परिस्थिति पर अपने विचार रखते हुए कहा की अमेरिका के साम्राज्यवादी नीति के कारण पूरा विश्व तेल और गैस के संकट का सामना कर रहा है, रूस यूक्रेन और अमेरिका ईरान का युद्ध अविलंब समाप्त होना चाहिए।देश के अंदर केंद्र सरकार की मजदूर,किसान और आम जनता विरोधी…
जमशेदपुर में गोलीकांड का खुलासा: चार आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में हुए सनसनीखेजf गोलीकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। डिमना बस्ती रोड स्थित उमा टिफिन के पास ऑल्टो कार में सवार विक्रम सिंह उर्फ विक्की पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला, राखाल कुम्भकार, विकास महतो सहित अन्य अपराधियों ने मिलकर विक्की को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर ओलीडीह ओपी…
ग्रामीणों की समस्याओं के लिए हर बुधवार जनसुनवाई, SP ऋषभ गर्ग की पहल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने एक अहम पहल शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग अब प्रत्येक सप्ताह एक दिन सीधे ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। यह जनसुनवाई हर बुधवार को घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित की जाएगी, जहां सुबह 10:00 बजे से लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंच सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना और लोगों को पुलिस प्रशासन तक आसान…
जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल पर बहरागोड़ा में ₹80 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली मंजूरी। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो की सक्रिय पहल और निरंतर प्रयासों का परिणाम अब जमीन पर दिखने लगा है। उनके प्रयासों से बहरागोड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर फ्लाईओवर, अंडरपास और सर्विस रोड निर्माण की बहुप्रतीक्षित परियोजना को मंजूरी मिल गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा जारी लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) के अनुसार, इस परियोजना की कुल लागत ₹80.24 करोड़ निर्धारित की गई है। यह कार्य मैसर्स एस.आर. कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। परियोजना के…
