श्री राम छठी महोत्सव पर भक्ति की बही धारा, भजन-सोहर और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
राष्ट्र संवाद संवाददाता
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर कमेटी के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की छठी महोत्सव का भव्य आयोजन कांवरिया धाम मंदिर परिसर में किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।
महोत्सव के दौरान अनिल सिंह की टीम द्वारा पारंपरिक सोहर गायन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति गीतों और राम नाम के संकीर्तन से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा।
छठी महोत्सव के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का आयोजन किया गया तथा महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरुण सिंह, महामंत्री जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष जै एन चौधरी सहित उदय सिंह, सुनील सिंह, विक्की जी, राजू नाथ, राजकिशोर प्रसाद, सुबोध झा, रविराज दुबे, सुमित कुमार, बंशीधर महतो, पुरुषोत्तम राव, अरुण तिवारी, रजनी सिंह, राजकुमार सिंह, सत्येंद्र पंडित, अशोक सिंह, सुधाकर, पवन सिंह, सुधांशु कुमार, अशोक गुप्ता समेत अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

