सरयू राय का रेलमंत्री से सवालः ट्रेनें टाटानगर विलंब से क्यों पहुंच रही हैं? 7 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर धरना की तैयारियों को लेकर हुई बड़ी बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेलवे पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने पूछा है कि बीते कई वर्षों से देश के किसी भी हिस्से से चलनी वाली ट्रेनें टाटानगर लगातार विलंब से क्यों पहुंच रही हैं? उन्होंने रेलमंत्री से कारण बताने की मांग की। अपने बिष्टुपुर स्थित आवास पर आगामी 7 अप्रैल को टाटानगर रेलवे जंक्शन पर आहूत धरना की तैयारियों के सिलसिले में बुलाई गई…
Author: dhiraj Kumar
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पांच कमरों के निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आज गरमनाला, साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में पांच नए कमरों के निर्माण का शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के मद से 86 लाख 97 हजार रुपये की लागत से शुरु हो रही है। सरयू राय ने बताया कि 2014 में इस विद्यालय में 50 बच्चियां थीं। इस विद्यालय को शिक्षा विभाग बंद करना चाह रहा था। उस दौर में, वहां की प्रधानाध्यापिका श्री राय के पास…
मानवता की मिसाल: मंडली ने उठाया बेटी मोना देवी के इलाज का जिम्मा, ऑपरेशन कर दिलाई नई जिंदगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सुंदरनगर ब्रांच से मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। मंडली की पुत्री श्रीमती मोना देवी, जो बच्चेदानी में ट्यूमर के कारण लंबे समय से असहनीय दर्द से जूझ रही थीं, उन्हें मंडली के सहयोग से नई जिंदगी मिली है। जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन के लिए लगभग 50 हजार रुपये की आवश्यकता थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार के लिए यह संभव नहीं हो पा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही सुंदरनगर ब्रांच…
मर्दानगी की नई परिभाषा: संवेदनशीलता और समानता की सीख राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सामाजिक संस्था “युवा” यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन के तत्वावधान में तथा गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से 30 मार्च से 1 अप्रैल तक समेकित जन विकास केंद्र, सुंदरनगर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय “जेंडर एवं मैस्क्युलिनिटी” रहा, जिसमें पोटका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए 30 किशोरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरों को जेंडर की गहरी समझ प्रदान करना, मर्दानगी की पारंपरिक धारणाओं को चुनौती देना तथा समाज में व्याप्त विषैली मर्दानगी के प्रभावों को…
राजेश शुक्ल ने झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष पूरा किया अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का शानदार कार्यकाल पूरा कर लिया है lआज कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं तथा श्री शुक्ल के कार्यकुशलता की भूरि भूरि प्रशंसा की l श्री शुक्ल पहले झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और कार्यकारी चेयरमैन है जिन्होंने 14 वर्ष…
छायानगर में चापड़ से हमला: कैरम खेल रहे दो युवक घायल, पुरानी रंजिश वजह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:शहर में चापड़ से हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर का है, जहां कैरम खेल रहे दो युवकों पर कुछ हमलावरों ने चापड़ से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान नंदू लोहार और सनी पुष्टि के रूप में हुई है। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामनवमी के दौरान भुईयांडीह निवासी सुरु भुइयां…
टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति चुनाव में बवाल, समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही विवाद गहराने लगा है। मंगलवार को गुरदयाल सिंह मत्रवाल समेत चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरदयाल सिंह मत्रवाल के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। सूत्रों के अनुसार, नामांकन के बाद मत्रवाल समर्थकों ने सुरजीत सिंह पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह अभी प्रत्याशी हैं, ऐसे में प्रधान की कुर्सी पर नहीं बैठ सकते। इसको लेकर माहौल…
यूसिल में नौकरी पर टकराव: दो विधवाओं के मामले में प्रबंधन ने गेंद सरकार के पाले में डाली, 15 दिन की मोहलत राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:यूसिल प्रबंधन ने दो ठेका कर्मियों की मौत के बदले उनकी विधवा पत्नियों को नौकरी देने के मामले में फैसला झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव के स्तर पर छोड़ दिया है। साथ ही इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों से 15 दिनों की मोहलत मांगी गई है, ताकि सरकार से दिशा-निर्देश लेकर आगे निर्णय लिया जा सके। यह मामला दो वर्ष पूर्व मृत ठेका कर्मी जयराम हांसदा और श्याम सोरेन से जुड़ा है। मृतकों…
धनबाद में जमीन धंसने से बड़ा हादसा, घर सहित कई लोग जमींदोज; रेस्क्यू में आ रही मुश्किलें राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद: जिले के सोनारडीह थाना क्षेत्र स्थित टांडाबारी बस्ती में मंगलवार शाम एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अचानक जमीन फटने से एक घर पूरी तरह धंस गया। घर में मौजूद करीब 5 से 6 लोग भी मलबे के साथ जमीन में समा गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7 बजे जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई और देखते ही देखते पूरा घर जमींदोज हो गया। घटना के बाद…
जर्जर लुआबासा पुल पर भड़के भाजपाई, सांकेतिक प्रदर्शन कर विभाग को चेताया, पुलिया पर उभरे बड़े गड्ढे, सरिया में फंसकर गिर रहे वाहन चालक राष्ट संवाद संवाददाता जमशेदपुर के लुआबासा स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने जर्जर पुल को लेकर मंगलवार को स्थानीय भाजपा नेताओं ने जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नेताओं ने विभाग पर “कुंभकर्णी नींद” में सोए रहने का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने पुल की स्थिति को अत्यंत खतरनाक बताते हुए कहा…
