भारी बारिश के बीच बारीडीह में भव्य हिंदू सम्मेलन, एकता और जागरूकता का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बारीडीह मार्केट स्थित दुर्गा पूजा मैदान में रविवार को भारी बारिश और आंधी-तूफान के बीच भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बना दिया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। मंच पर…
Author: dhiraj Kumar
लुआबासा स्थित जर्जर पुल बना खतरा, जांच और मरम्मत की उठी मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के लुआबासा क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी पर बना पुल इन दिनों जर्जर हालत में पहुंच चुका है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों की चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में आरटीआई एक्टिविस्ट एवं व्हिसल ब्लोअर अंकित आनंद द्वारा प्रशासन को शिकायत भेजकर पुल की तत्काल जांच, मरम्मत और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। शिकायत में बताया गया है कि छोटा गोविंदपुर के अन्ना चौक को एनएच-33 से जोड़ने के लिए वर्ष 2016 में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से इस…
प्रश्न पूछना भारत की परम्परा रही है – प्रो. संजीव कुमार शर्मा ‘देवेंद्र स्वरूप स्मृति व्याख्यान’ का आयोजन सम्पन्न गीता लोकतंत्र का सार है- रामबहादुर राय राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली, 30 मार्च, सोमवार इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के कलानिधि विभाग द्वारा ‘प्रो. देवेंद्र स्वरूप स्मृति व्याख्यान’ का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय था— “भारतीय ज्ञान परम्परा : सनातनता और विश्व कल्याण” और वक्ता थे महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के पूर्व कुलपति एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईजीएनसीए के अध्यक्ष श्री रामबहादुर राय…
‘टूट जाई राजाजी पलंग…’ पर थाना प्रभारी का डांस, वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद जिले के राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक अन्य महिला पुलिसकर्मी के साथ भोजपुरी हिट गाने ‘टूट जाई राजाजी पलंग सागवान’ पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चैती दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम का है, जहां सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थाना प्रभारी से मौजूद महिलाओं…
विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर शुरू हुआ बिजली व्यवस्था सुदृढ़ीकरण का कार्य जर्जर तार और खंभों को बदला जाएगा, मजबूत बिजली व्यवस्था से गांव में विकास की रफ्तार होगी तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत ग्राम डोमजुड़ी में मुख्यमंत्री उज्ज्वला झारखंड योजना के तहत बिजली व्यवस्था सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ सोमवार को किया गया। पोटका के विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधि मंडल ने सामूहिक रूप से इस कार्य की शुरुआत की। जर्जर तार और खंभों को बदला जाएगा कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी दी गई कि…
प्रचंड गर्मी में जाम का कहर, मानगो गोलचक्कर पर लोग बेहाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो गोलचक्कर पर इन दिनों भीषण गर्मी के बीच जाम की समस्या ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। तपती धूप और उमस भरे मौसम में घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। राहगीरों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा…
जमशेदपुर में मौसम का मिजाज बदला, शाम की बारिश से गर्मी से मिली राहत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय स्थिति ऐसी हो गई कि स्कूल से लौटते बच्चे मुंह पर गमछा ढककर चलते नजर आए, वहीं भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर भी वीरानी छाने लगी थी। हालांकि, शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम सुहावना हो गया।…
परसुडीह में बिजली कार्यालय में चोरी, छह ताले तोड़कर कंप्यूटर उपकरण ले उड़े चोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला करनडीह स्थित बागबेड़ा विद्युत आपूर्ति शाखा कार्यालय का है, जहां चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि 27 तारीख को छुट्टी के दौरान चोरों ने कार्यालय को निशाना बनाया और मुख्य गेट पर लगे करीब छह तालों को तोड़ डाला। जब कर्मचारी अगले दिन कार्यालय पहुंचे तो गेट के सभी ताले टूटे मिले। अंदर जाकर…
जमशेदपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोली लगने के बावजूद बची जान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह ओपी इलाके में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार अपराधियों ने आल्टो कार में सवार विक्की सिंह राजपूत पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में विक्की को तीन गोलियां लगीं, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग में उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पुराने विवाद को लेकर लल्ला नामक युवक के साथ विक्की की दुश्मनी चल रही…
प्रधानाचार्य अनुपमा रानी गौतम सेवानिवृत, सरयू ने उनके कार्यों को स्मरण किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटिया बस्ती, कदमा की प्रधानाचार्य अनुपमा रानी गौतम ने आज अवकाश ग्रहण किया। विद्यालय परिसर में उनका विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने उनकी भावी जीवन की सफलता की कामना की। श्री राय ने विद्यालय की प्रगति में उनके योगदान को सराहा और एकत्र जनसमूह को बताया कि कभी ‘गढ्ढा स्कूल’ के विशेषण से अभिशप्त इस प्राथमिक विद्यालय को सरकार बंद करना चाहती थी क्योंकि यहां न विद्यारंभ रहे थे, न…
