Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रचंड गर्मी में जाम का कहर, मानगो गोलचक्कर पर लोग बेहाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रचंड गर्मी में जाम का कहर, मानगो गोलचक्कर पर लोग बेहाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रचंड गर्मी में जाम का कहर, मानगो गोलचक्कर पर लोग बेहाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के मानगो गोलचक्कर पर इन दिनों भीषण गर्मी के बीच जाम की समस्या ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। तपती धूप और उमस भरे मौसम में घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। राहगीरों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। जाम के कारण एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को भी प्रभावित होना पड़ रहा है।

    यातायात पुलिस की ओर से मौके पर कुछ प्रयास जरूर किए जा रहे हैं, लेकिन बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के आगे यह नाकाफी साबित हो रहा है। वहीं, लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस गंभीर समस्या पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहे हैं।

    गर्मी और जाम के इस दोहरे संकट से आम जनता त्रस्त है। अब सवाल उठता है कि आखिर इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे और कब लोगों को राहत मिलेगी।

    तस्वीर उमाशंकर दुबे

    प्रचंड गर्मी में जाम का कहर मानगो गोलचक्कर पर लोग बेहाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में मौसम का मिजाज बदला, शाम की बारिश से गर्मी से मिली राहत
    Next Article विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर शुरू हुआ बिजली व्यवस्था सुदृढ़ीकरण का कार्य

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.