मीरजापुर में विंध्य महोत्सव का आयोजन, मां विंध्यवासिनी धाम में गूंजे देवी गीत राष्ट्र संवाद संवाददाता मीरजापुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम में विंध्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान देवी गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर मां का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, मझवा की विधायक सुष्मिता मौर्य, सुनीता चौधरी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध…
Author: dhiraj Kumar
जुगसलाई में पिस्टल के बल पर धमकी का मामला, आरोपी कुलदीप सिंह हिरासत में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पिस्टल के बल पर धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कुलदीप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की पिस्टल के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस हथियार जब्त करने की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, जुगसलाई निवासी अमित कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पुश्तैनी जमीन (प्लॉट संख्या 962, खाता संख्या 97) पर जाली दस्तावेज बनाकर अवैध निर्माण कराया जा…
रामनवमी पर जमशेदपुर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिरों में दिखी आस्था की झलक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। मंदिर प्रबंधन समितियों की…
सोनारी में जवारा पूजा धूमधाम से संपन्न, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ विसर्जन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी स्थित मरार पारा में एम.पी. युवक संघ द्वारा आयोजित श्री श्री सार्वजनिक नवरात्रि जवारा पूजा इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नवमी के दिन शुक्रवार को शीतला माता मंदिर, मरार पारा सोनारी से जवारा विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली इस यात्रा में ज्योति कलश मुख्य आकर्षण का…
साकची बाल मंदिर अखाड़ा की भव्य शोभायात्रा में झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, हैरतअंगेज खेलों ने मोहा मन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। रामनवमी के अवसर पर लौहनगरी की प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा साकची बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। “जय श्री राम” के नारों से पूरा साकची क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पूजा पंडाल पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान हैरतअंगेज खेलों का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। 65 सदस्यीय डंका दल ने रामधुन पर ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु झूम उठे। सोनीपत…
ब्रह्म लोक धाम कदमा में राम नवमी पर कन्या पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कदमा स्थित ब्रह्म लोक धाम में राम नवमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। भक्तों ने विधिवत पूजा कर छोटी कन्याओं को माता स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और धर्म व परंपरा के इस अनुष्ठान में भाग लिया।
ठाकुर धुरंधर सिंह प्यारा सिंह अखाड़ा की झांकी आकर्षण का केंद्र, भालूबासा जम्मू अखाड़ा में उमड़ी भक्तों की भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राम नवमी के पावन अवसर पर भालूबासा स्थित जम्मू अखाड़ा में भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त कतारबद्ध होकर हनुमान जी के दर्शन और पूजा करते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस अवसर पर ठाकुर धुरंधर सिंह प्यारा सिंह अखाड़ा की ओर से भव्य झांकी निकाली गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। झांकी में भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता…
जग कल्याण के साथ सभी की मनोकामना पूर्ण हो, इसी मंगल कामना के साथ ज्वारा पूजा का हुवा विसर्जन श्री श्री शीतला माता मंदिर टुईलाडुंगरी में जल रहे 23अखंड ज्योत का हुवा विसर्जन। राष्ट्र संवाद संवाददाता श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्र अखंड ज्योत ज्वारा पूजा का भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाला गया, हजारों लोगो की उपस्थिति में भजन और जश गीत गाते हुए श्रद्धालु और भक्तगण सड़को पर ज्योत विषर्जन जुलूस में सम्मिलित हुए, सबसे पहले स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए युवा और महिलाएं सड़क पर पानी देते हुए सफाई कर रही थी…
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का सरयू राय ने किया भूमिपूजन सनातन सदन तीन तलों का होगा गोसेवा केंद्र में एक जोड़ी मिनिएचर गाय रखी जाएंगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के कोने में शीघ्र ही गोसेवा केंद्र की स्थापना होगी। परिसर में सनातन सदन भी बनेगा। श्रीरामनवमी के शुभ दिन गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने किया। सरयू राय ने बताया कि सनातन सदन में सनातन संस्कृति के साहित्य, ग्रंथ, वेद-पाठ, कर्मकांड,…
हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में माथा टेक कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में पारंपरिक भक्ति माहौल देखने को मिला। आस्था और एकता का संदेश इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा…
