रामनवमी पर भव्य समारोह का आयोजन, अवधेश कुमार सिंह हुए सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: रामनवमी के शुभ अवसर पर विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान शहर की कई प्रमुख अखाड़ा एवं पूजा समितियों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में श्री श्री बजरंग अखाड़ा समिति पंचवटी नगर सोनारी, श्री बुढवा शिव मंदिर बागबेड़ा, पवनपुत्र बजरंग अखाड़ा सोनारी, श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा टेल्को, शिव हनुमान मंदिर अखाड़ा परसुडीह एवं श्री रामनवमी ध्वज समिति बिष्टूपुर शामिल रहे। इसके…
Author: dhiraj Kumar
रामनवमी एवं बसंती दुर्गा पूजा शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न, केन्द्रीय अखाड़ा समिति ने जताया आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: रामनवमी महोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभायात्राओं एवं बसंती दुर्गा पूजा के विसर्जन कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है। समिति की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि इस आयोजन की सफलता में सभी अखाड़ा समितियों, पूजा समितियों, श्रद्धालुओं, आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों तथा प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के सहयोग और समन्वय से शहर में…
कदमा में धूमधाम से मां वासंती दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, खरकई नदी में शांतिपूर्ण विदाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: कदमा क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री बसंती चैती दुर्गा पूजा का समापन मां दुर्गा की प्रतिमा के भव्य विसर्जन के साथ हुआ। श्री राम बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस पूजा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विसर्जन के अवसर पर ढोल-नगाड़ों, बम-पटाखों और जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल और “जय माता दी” के नारों से गूंज उठा। शोभायात्रा कदमा के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए खरकई नदी…
जमशेदपुर: महिलाओं द्वारा संचालित अखाड़ा समिति ने मनाया भव्य रामनवमी महोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सीएच एरिया स्थित श्री भूतनाथ मंदिर परिसर में श्री राम जानकी हनुमान महिला अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस आयोजन की अगुवाई उषा सिंह ने की। विशेष बात यह रही कि यह अखाड़ा पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित है, जिसमें सभी पदों पर महिलाएं ही जिम्मेदारी निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और पारंपरिक आयोजन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति…
जमशेदपुर: कदमा में महिलाओं के आत्मनिर्भरता के लिए एकदिवसीय मेला आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के कदमा स्थित ब्रह्मांशी भवन में भूमिहार महिला समाज की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एकदिवसीय मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में दर्जनों महिलाओं ने अपने-अपने स्टॉल लगाए, जहां विभिन्न घरेलू उत्पाद, हस्तशिल्प और अन्य सामग्री प्रदर्शित की गई। समाज की अध्यक्ष अनु सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपने हुनर को पहचान दिला सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।…
जमशेदपुर: जन्मदिन मनाने निकले दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक बाल-बाल बचा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां जन्मदिन मनाने निकले तीन दोस्तों में से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक बाल- बाल बच गया. घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बजरंग चौक निवासी अमन कुमार और विकास रजक अपने दोस्त कैप्टन शर्मा के साथ देर रात जन्मदिन मनाने के लिए देवरी मंदिर जा रहे थे. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, जिसे कैप्टन शर्मा चला रहे थे. बताया जा…
जमशेदपुर: डिमना लेक में अज्ञात महिला का शव मिला, इलाके में सनसनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डिमना लेक में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है। जमशेदपुर के डिमना लेक में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने पानी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ देखा। यह पूरा मामला बोड़ाम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी…
जमशेदपुर में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट लेते हुए तेज आंधी-तूफान और जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण लोग जहां-तहां रुकने को मजबूर हो गए। पिछले एक घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की गई। हालांकि तेज हवा और आसमानी बिजली की चमक से लोगों में भय का माहौल भी देखा गया। हल्दीपोखर निवासी रोहित राम ने…
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तपोवन मंदिर में की पूजा, राज्य की सुख-शांति व समृद्धि की कामना राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे…
ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटौरा ने किया टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। शुक्रवार को ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटौरा का वर्ष 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। स्कूल में नर्सरी कक्षा से लेकर कक्षा 11 तक केे वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा कर दी गयी। हर बार की तरह इस बार भी स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इस बार कक्षा 5 की आराध्या 98 पाइंट 62 अंक व अथर्व 98 पाइंट 52 अंक लाकर स्कूल टॉपर बने और उनको विशेष सम्मान से स्कूल प्रबन्ध समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। स्कूल प्रबन्ध समिति द्वारा…
