जमशेदपुर: कदमा में महिलाओं के आत्मनिर्भरता के लिए एकदिवसीय मेला आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के कदमा स्थित ब्रह्मांशी भवन में भूमिहार महिला समाज की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एकदिवसीय मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में दर्जनों महिलाओं ने अपने-अपने स्टॉल लगाए, जहां विभिन्न घरेलू उत्पाद, हस्तशिल्प और अन्य सामग्री प्रदर्शित की गई।

समाज की अध्यक्ष अनु सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपने हुनर को पहचान दिला सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

मेले में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और आयोजन ने उन्हें अपने कौशल को प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान किया। इस दौरान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था

