राष्ट्र संवाद, संवाददाता
चांडिल प्रखंड के आसनबनी गांव में सोमवार को आषाढ़ सप्तमी के अवसर पर पारंपरिक जाताल पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई। पूजा में ग्रामीणों ने अच्छी वर्षा, बेहतर फसल और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पारंपरिक पुजारी उच्छप पहाड़िया और भूषण पहाड़िया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ग्राम देवता और पूर्वजों का स्मरण किया।मौके पर पाठा की बलि दी गई . इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने देवस्थल पर माथा टेककर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
समाजसेवी दलमा टाइगर सुकलाल पहाड़िया ने कहा कि आदिवासी परंपराएं प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकता , भाईचारा का संदेश देती हैं। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
मौके पर फकीर सोरेन , मलिंद्र उरांव, गुरुचरण कर्मकार, कर्णराज प्रमाणिक, सोनू पहाड़िया, भमर पहाड़िया, जितू पहाड़िया और बैद्यनाथ सिंह सरदार समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

