कर्म योग के भाव में आनंद मार्ग एवं मारवाड़ी सम्मेलन कदमा शाखा मासिक रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्तदान 100 पौधा दान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल ,पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन कदमा शाखा एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर कि ओर से मासिक रक्त दान शिविर में ईश्वर कोटि के मनुष्यों ने 60 यूनिट रक्तदान किया एवं 100 पौधा वितरण किया गया । सुनील आनंद का कहना है कि भगवान कृष्ण के कर्म योग के भाव में सभी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया कर्म योग का भाव है बिना किसी फल की आशा किया जो भी…
Author: dhiraj Kumar
गम के बीच खुशियों की दस्तक: रघुवंशी परिवार में बेटे के जन्म से लौटी मुस्कान राष्ट्र संवाद संवाददाता इंदौर: चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद शोक में डूबे परिवार में अब खुशी ने दस्तक दी है। रविवार को परिवार में बेटे का जन्म हुआ, जिसके बाद घर में फिर किलकारियां गूंज उठीं। भावुक परिजन इसे दिवंगत राजा की वापसी मानते हुए कह रहे हैं—“हमारा राजा लौट आया।” यह खुशखबरी राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर आई है। करीब आठ-नौ महीनों से बेटे की हत्या के गम में डूबा परिवार अब नवजात के आगमन से संभलता नजर…
बागपत नगर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी महावीर जयंती राष्ट्र संवाद संवाददाता बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत नगर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती को बड़ी ही भव्यता के साथ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री 1008 अजितनाथ जैन बड़ा मन्दिर से भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा को पूर्ण आदर के साथ रथ में स्थापित किया गया। इसके उपरान्त रथयात्रा ढ़ोल-नगाड़ो व बैंड़-बाजो के साथ बागपत नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई श्री जैन इण्टर कॉलेज बागपत स्थित पांडुशिला पहुंची। भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा…
दिवंगत डाॅ आरपी ठाकुर की नौवीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित कैंप में 600 से अधिक मरीजों का उपचार -CPR प्रशिक्षण भी आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर. न्यू कालीमाटी रोड, गाड़ाबासा स्थित बी.आर. सेवा सदन चैरिटेबल मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्व. डॉ. आर.पी. ठाकुर की नौवीं पुण्यतिथि पर मनीफीट स्थित एन एडवांस स्किन हॉस्पिटल में मंगलवार को नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया. इस शिविर में 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 600 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं निशुल्क दवाइयाँ प्रदान की. शिविर में शामिल चिकित्सकों में डॉ. जी.सी. माझी (आईएमए…
सरयू राय ने किचन शेड, पेबर्स ब्लॉक और सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आज कदमा के इसीसी फ्लैट, काली मंदिर परिसर में 889150 (आठ लाख 89 हजार150 रुपये) की लागत से बने किचन शेड, पेबर्स ब्लॉक और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र विशेष की मांग पूरी हो गई। इस मौके पर पप्पू सूर्यवंशी, तारक मुखर्जी, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, रविशंकर सिंह, रंजीत सरकार, संजू सरकार, चंदन, माधव सिंह, रवि रंजन सिंह, टिंकू साहू, सपा दास आदि मौजूद रहे।
भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल कराने पर विधायक संजीव सरदार का हुआ भव्य स्वागत और सम्मान समाज के सैकड़ो लोगो का प्रतिनिधिमंडल तुरामडीह स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ पहुँचा राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार के तुरामडीह स्थित आवासीय कार्यालय में भूमिज भाषा को जे-टेट 2026 में शामिल किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर भूमिज समाज के सैकड़ो लोगो का प्रतिनिधिमंडल ढोल नगाड़ो के साथ पहुँचा. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। भूमिज समाज ने जताया आभार, लोगो में दिखा नया उत्साह प्रतिनिधिमंडल के…
रामगढ़ जेईई मेंस की परीक्षा में हुई थी बड़ी सेटिंग, 70 कंप्यूटर बरामद, तीन गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटा कंसलटेंसी सर्विस के नाम पर कर्मी बदल रहे थे कंप्यूटर सिस्टम.. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन-मेंस (जेईई मेंस) की परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर सेटिंग कर परीक्षार्थियों को पास कराने वाला गैंग एक बार फिर हावी था। रामगढ़ में इस गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। परीक्षा पास करने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस की सूझबूझ से लगभग 70 कंप्यूटर, तीन राउटर, एक सीपीयू,…
गोमिया में हाथियों के दो झुंड देखे गए, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट राष्ट संवाद संवाददाता बोकारो के गोमिया में हाथी को लेकर फॉरेस्ट विभाग ने अलर्ट और चेतावनी जारी किया है जिसमें सभी ग्रामवासियों को सूचित किया गया है कि इस क्षेत्र में हाथियों के 2 अलग-अलग झुंड देखे गए हैं जिसमें पहला झुंड जगेश्वर के पास और दूसरा झुंड गांगपुर और धरमपुर के पास देखा गया है। इसके साथ ही महुआटांड़, जगेश्वर और बड़की पुन्नू क्षेत्र के सभी आस-पास के गांवों से अनुरोध किया गया है कि वे पूरी तरह से सतर्क रहें। साथ ही जरूरी निर्देश…
जमशेदपुर शहर के विभिन्न बाजारों के व्यापारियों ने मार्केट का भाड़ा बढ़ाए जाने के विरोध में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारी किराया वृद्धि के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई।प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना और व्यापारियों से चर्चा किए ही मार्केट का किराया बढ़ा दिया गया है, जो पूरी तरह से अनुचित है। व्यापारियों का कहना था कि पहले से ही बाजार में मंदी का माहौल है और छोटे-छोटे…
स्टील सिटी क्लासिक चैम्पियनशिप 2026 – सीजन 2: फिटनेस के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आगामी 3, 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को राजस्थान भवन, जमशेदपुर , झारखंड में आयोजित होने जा रही स्टील सिटी क्लासिक चैम्पियनशिप 2026 – सीजन 2 को लेकर आज एक भव्य प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन प्रमुख सुदेशना रॉय ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एक प्रतियोगिता कराना नहीं है, बल्कि झारखंड में फिटनेस को एक आंदोलन का रूप देना है। हम चाहते हैं कि हर युवा अपनी…
