गोमिया में हाथियों के दो झुंड देखे गए, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
राष्ट संवाद संवाददाता
बोकारो के गोमिया में हाथी को लेकर फॉरेस्ट विभाग ने अलर्ट और चेतावनी जारी किया है जिसमें सभी ग्रामवासियों को सूचित किया गया है कि इस क्षेत्र में हाथियों के 2 अलग-अलग झुंड देखे गए हैं जिसमें पहला झुंड जगेश्वर के पास और दूसरा झुंड गांगपुर और धरमपुर के पास देखा गया है। इसके साथ ही महुआटांड़, जगेश्वर और बड़की पुन्नू क्षेत्र के सभी आस-पास के गांवों से अनुरोध किया गया है कि वे पूरी तरह से सतर्क रहें।

साथ ही जरूरी निर्देश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि जब तक कोई बहुत जरूरी काम या आपात स्थिति (इमरजेंसी) न हो, कृपया घर से बाहर न निकलें। अपनी सुरक्षा के लिए केवल पक्के मकानों के अंदर या छत पर ही आश्रय लें। हाथी आपकी बस्ती या घर के आस-पास दिखाई दे, तो घबराएं नहीं। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए तुरंत वन विभाग की QRT टीम या दिए गए

