Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिवंगत डाॅ आरपी ठाकुर की नौवीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दिवंगत डाॅ आरपी ठाकुर की नौवीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिवंगत डाॅ आरपी ठाकुर की नौवीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित

    कैंप में 600 से अधिक मरीजों का उपचार -CPR प्रशिक्षण भी आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर. न्यू कालीमाटी रोड, गाड़ाबासा स्थित बी.आर. सेवा सदन चैरिटेबल मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्व. डॉ. आर.पी. ठाकुर की नौवीं पुण्यतिथि पर मनीफीट स्थित एन एडवांस स्किन हॉस्पिटल में मंगलवार को नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया. इस शिविर में 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 600 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं निशुल्क दवाइयाँ प्रदान की.

    शिविर में शामिल चिकित्सकों में डॉ. जी.सी. माझी (आईएमए अध्यक्ष एवं जनरल फिजिशियन), डॉ. एम.एल. जैन (ईएनटी सर्जन), डॉ. अजीत सिंह (सर्जन), डॉ. संजय जौहरी (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. विवेक केडिया (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. निशा चौधरी (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. मेघा सिद्धेश (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिषेक कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजीव ठाकुर (त्वचा विशेषज्ञ), डॉ. पल्लवी गौतम ठाकुर (एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर), डॉ. ओ.पी. ठाकुर (सामान्य चिकित्सक), डॉ. दिव्या (त्वचा विशेषज्ञ) एवं डॉ. रिया (डेंटल सर्जन) शामिल रहे.

    इस अवसर पर डॉ. राजीव ठाकुर ने कहा
    “मेरे पिता स्व. डॉ. आर.पी. ठाकुर का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है. उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए हम इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा सके.”

    शिविर के दौरान डाॅ पल्लवी गौतम ठाकुर के नेतृत्व में जीवन रक्षक CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय रहा.

    कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास, पश्चिमी विधायक सरयू राय, मीरा मुंडा, ललित दास, पवन सिंह, राजकुमार सिंह, अरुण सिंह, दिलजॉय बोस, महावीर मुर्मू, पंकज सिन्हा, अमरप्रीत सिंह काले, पप्पू सिंह, अप्पू तिवारी, प्रकाश दुबे, चिंटू सरदार, छोटन सिंह, राम बाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी एवं खनिया सिंह शामिल रहे.

    अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर होते रहने चाहिए. मौके पर बी.आर. सेवा सदन परिवार के सभी सदस्यों के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

    दिवंगत डाॅ आरपी ठाकुर की नौवीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय ने किचन शेड, पेबर्स ब्लॉक और सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन
    Next Article कुंडहित में किसानों को मिला सोलर पंप सेट, किसान समृद्धि योजना से बढ़ेगी आय

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.