Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची बाल मंदिर अखाड़ा की भव्य शोभायात्रा में झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, हैरतअंगेज खेलों ने मोहा मन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साकची बाल मंदिर अखाड़ा की भव्य शोभायात्रा में झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, हैरतअंगेज खेलों ने मोहा मन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची बाल मंदिर अखाड़ा की भव्य शोभायात्रा में झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, हैरतअंगेज खेलों ने मोहा मन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। रामनवमी के अवसर पर लौहनगरी की प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा साकची बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। “जय श्री राम” के नारों से पूरा साकची क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पूजा पंडाल पहुंचकर संपन्न हुई।

    शोभायात्रा के दौरान हैरतअंगेज खेलों का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। 65 सदस्यीय डंका दल ने रामधुन पर ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु झूम उठे। सोनीपत से आई राम दरबार, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, सिंदूरी हनुमान जी और शिव तांडव की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी और पूर्वी भारत के अर्ध-शास्त्रीय छऊ नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

    समिति के सदस्यों ने बताया कि बाल मंदिर सेवा समिति विगत 50 वर्षों से रामनवमी महोत्सव का सफल आयोजन करती आ रही है, जिसमें शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है।

    आज निकलेगा विसर्जन जुलूस

    28 मार्च को संध्या 4:00 बजे विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में हैरतअंगेज खेलों और मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही शहरवासियों के विशेष आग्रह पर हनुमान जी की विशेष झांकी को भी शामिल किया गया है, जो जुलूस का मुख्य आकर्षण होगी। समिति के सन्नी संघी ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

    साकची बाल मंदिर अखाड़ा की भव्य शोभायात्रा में झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र हैरतअंगेज खेलों ने मोहा मन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्म लोक धाम कदमा में राम नवमी पर कन्या पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
    Next Article सोनारी में जवारा पूजा धूमधाम से संपन्न, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ विसर्जन

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.