जमशेदपुर: डिमना लेक में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता डिमना लेक से गुरुवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब स्थानीय लोगों ने पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मृतक की पहचान…
Author: dhiraj Kumar
महा अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़, श्रद्धालुओं ने दी पुष्पांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर महा अष्टमी के दिन शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। वातावरण भक्तिमय नारों और घंटियों की गूंज से गुंजायमान हो उठा। साकची स्थित मनोकामना मंदिर में महा अष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की और परिवार की…
जुगसलाई में बनारस की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन, हनुमान आरती में उमड़ी भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जुगसलाई बाबू वीर कुंवर सिंह अखाड़ा समिति द्वारा बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान आरती भी संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अजय गुप्ता ने युवाओं से हिंदू संस्कृति को सशक्त बनाने और देश को मजबूत करने का आह्वान किया। आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कचरा जलाने से फैला जहरीला धुआं, कर्मचारियों में आक्रोश राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। ओमीनी ऑटो यूनिट-3 के पास जियाडा की जमीन पर बने डंप यार्ड में नगर निगम द्वारा कचरा जलाए जाने से इलाके में घना और जहरीला धुआं फैल रहा है। इसका असर आसपास की फैक्ट्रियों पर भी पड़ रहा है। धुआं कंपनी परिसर तक पहुंचने से कर्मचारियों और मजदूरों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि इस वातावरण…
गुड़ाबांदा के बनमाकड़ी में कल्याण अस्पताल का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बनमाकड़ी में विकास भारती संस्था द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने 50 बेड की क्षमता के बावजूद कम मरीजों की संख्या, ओपीडी संचालन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और जांच सुविधाओं में सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने नियमित चिकित्सकों की नियुक्ति, दवा व जांच सुविधा सुनिश्चित करने, साफ-सफाई,…
मानगो के बड़ा बाकि पंचायत में सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा/जमशेदपुर। मानगो अंचल अंतर्गत बड़ा बाकि पंचायत के गुरमा गांव में सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने अपर उपायुक्त को लिखित शिकायत देकर जांच कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 2 एकड़ 70 डिसमिल सरकारी (अनाबाद) जमीन को कुछ भूमि माफिया रैयती बताकर लोगों को बेच रहे हैं। शिकायत में खाता नंबर 197, प्लॉट नंबर 1109 (करीब 2 एकड़ 36 डिसमिल) का उल्लेख किया…
ज्वारा पूजा व रामनवमी महोत्सव में शामिल हुए काले हमारी परंपराओं की जीवंतता को बनाए रखना जरूरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बागुनहातू सी पी टोला, बागबेड़ा सी पी टोला, साकची बाजार झंडा चौक एवं बागुनहातू बी ब्लॉक में आयोजित ज्वारा पूजा एवं रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई। बागुनहातू सी पी टोला एवं बागबेड़ा सी पी टोला में ज्वारा पूजा पारंपरिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के साथ मां की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।…
टाटा पावर ने प्रयागराज में खोला नया स्किल डेवलपमेंट सेंटर, ग्रीन एनर्जी और ट्राइबल युवाओं पर फोकस राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रयागराज, 26 मार्च 2026: टाटा पावर ने अपने स्किलिंग संस्थान TPSDI के माध्यम से ICICI फाउंडेशन के सहयोग से प्रयागराज में नया प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है। इसका उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को पावर, रिन्यूएबल एनर्जी व संबंधित क्षेत्रों में रोजगारपरक प्रशिक्षण देना है। केंद्र का उद्घाटन कमिश्नर सौम्या अग्रवाल (IAS) और टाटा पावर के हिमाल तिवारी ने किया। यहां सोलर पीवी, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी और एनर्जी एफिशिएंसी जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। TPSDI ने जनजातीय कार्य मंत्रालय के…
रामनवमी पर जमशेदपुर में धार्मिक उत्साह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने कई मंदिरों व अखाड़ा समितियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। कदमा शिव हनुमान मंदिर (प्रकृति विहार) में एम क्लब द्वारा आयोजित भंडारा, सोनारी पंचवटी नगर आदर्शनगर 4जी फेज, कदमा भाटिया बस्ती, गोस्वामी पथ स्थित अन्नपूर्णा देवी पूजा,…
जमशेदपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, बूथ सशक्तिकरण से एआई तक मिला प्रशिक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत साकची पश्चिम एवं बिस्टुपुर मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का गुरुवार को स्टील सिटी हाउस में समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया। प्रशिक्षण में भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप व सरल ऐप जैसे 7 प्रमुख विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। संजीव सिन्हा…
